एक्सप्लोरर

AUSvsPAK in T20 World Cup Semis: शाहीन-वॉर्नर की टक्कर का इंतजार, मलिक और जम्पा का आमना-सामना भी रोचक होगा

AUSvsPAK in T20 World Cup Semis: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी बनाम पाकिस्तानी बल्लेबाजी के तौर पर देखा जाने वाला है.

AUSvsPAK in T20 World Cup Semis: टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान ग्रुप स्टेज के अपने सारे मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी 5 में से 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री ली है. मुकाबले के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को कुछ खास पलों का भी इंतजार होगा. ये पल क्या होंगे, यहां पढ़िए..

1. डेविड वॉर्नर और शाहीन आफरीदी का आमना-सामना
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर इस वर्ल्ड कप के 5 मुकाबलों में 47 की औसत से 187 रन बना चुके हैं. ये रन उन्होंने 145 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक से बनाए हैं. वे ऑस्ट्रेलिया के लीड स्कोरर भी हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 56 गेंद पर 89 रन की नाबाद पारी खेली थी. पाकिस्तान के लिए वॉर्नर ही सबसे बड़ा खतरा होंगे. 

वॉर्नर को रोकने की जिम्मेदारी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी पर होगी. ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के दौरान इन दोनों का आमना-सामना तय है. शाहीन ने अब तक 5 मैचों में महज 6.70 रन प्रति ओवर दिए हैं और 6 विकेट चटकाए हैं. भारत के खिलाफ उन्होंने बेमिसाल गेंदबाजी की थी. अपने पहले और तीसरे ओवर में उन्होंने टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स को चलता कर दिया था. पाकिस्तान को उनसे यही उम्मीद होगी कि वे ऑस्ट्रेलिया के ओपनर वॉर्नर को जल्द ही पवेलियन भेज दें.

2. बाबर आजम को कैसे रोकेंगे जोश हेजलवुड
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 5 मैचों में 264 रन हैं. उन्होंने हर मुकाबले में अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दी है. उनके सामने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेजलवुड की चुनौती होगी. इस वर्ल्ड कप में हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाज हैं. 5 मैचों में उन्होंने 8 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है. ऐसे में पाकिस्तानी बल्लेबाजी के दौरान हेजलवुड आजम के सामने किस तरह गेंदबाजी करते हैं, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.

3. एडम जम्पा की फिरकी पर दिखेगा मलिक का अनुभव
एडम जम्पा ने इस बार कमाल की गेंदबाजी की है. 5 मैचों में उनके नाम 11 विकटें दर्ज हैं. वे वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनकी फिरकी का जवाब देने के लिए पाकिस्तान के पास एक बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं- शोएब मलिक. शोएब मलिक स्पिनर्स को बखूबी खेलते हैं. इस बार वे बल्ले से दमदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ महज 18 गेंद पर 54 रन जड़ दिए थे. ऐसे में जम्पा और मलिक का आमना-सामना मैच के सबसे रोमांचक पलों में से एक होगा.

T20 World Cup 2nd Semifinal: 11 साल पहले ऑस्ट्रेलिया से मिली थी रोमांचक हार, आज हिसाब बराबर करना चाहेगा पाकिस्तान

T20 World Cup: दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगी न्यूजीलैंड टीम! आंकड़ों में छिपा है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget