एक्सप्लोरर

Pat Cummins: जिस दिन इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने लिया संन्यास, कप्तानी छोड़ देंगे पैट कमिंस

Pat Cummins: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस दिन नाथन ल्योन संन्यास लेंगे, वो ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़ देंगे.

Pat Cummins on Captaincy: न्यूजीलैंड को उसके घर में हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कप्तानी छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है. पहले टेस्ट में कीवी टीम को 172 रनों से हराने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि जिस दिन उनकी टीम का एक खिलाड़ी संन्यास ले लेगा, वो कप्तानी छोड़ देंगे. 

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत में सीनियर ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन का अहम योगदान रहा. ल्योन ने इस मैच में 10 विकेट झटके. जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए पैट कमिंस ने कहा, "हमारे लिए सबसे अच्छा यह है कि नाथन ल्योन काफी कंट्रोल में गेंदबाजी करते हैं. मैं चाहता हूं कि वह कम से कम 2027 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए टेसट् क्रिकेट खेलें. हालांकि, देखना यह होगा कि उनकी बॉडी कैसा रिएक्ट करती है. अगर वह फिट रहते हैं तो एक साल में 10 टेस्ट मैच आसानी से खेल सकते हैं."

पैट कमिंस आगे कहते हैं, "मुझे लगता है कि नाथन ल्योन आसानी से 2027 तक खेल सकते हैं. उनके रास्ते में भी कोई आने वाला नहीं है. मैं उन्हें पहले ही बता चुका हूं कि जिस दिन वह संन्यास लेंगे, मैं कप्तानी छोड़ दूंगा."   

8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराया

ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेज़बान न्यूजीलैंड को 172 रनों से हरा दिया. कीवियों के घर में कंगारुओं को आठ साल बाद जीत नसीब हुई है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 2016 में मात दी थी. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन और नाथन ल्योन ने शानदार प्रदर्शन किया. ग्रीन ने पहली पारी में नाबाद 174 और दूसरी पारी में 34 रन बनाए. वहीं ल्योन ने मैच में 10 विकेट झटके. उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह कीवी बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया. ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
क्लीन शेव, रोहित शर्मा का न्यू लुक; नहीं पहचान पाएंगे आप
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget