एक्सप्लोरर

The Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

The Ashes 2021: एशेज सीरीज के लिए स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को एक बार फिर टीम में जगह नहीं दी गई है. इसके अलावा सैम कुर्रन को भी चोट के चलते टीम में शामिल नहीं किया गया है.

Ashes Series 2021: ऑस्ट्रेलिया के साथ इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तान जो रूट और कोच सिल्वरवुड ने अपने 17 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी है. हालांकि मेटल हेल्थ के इश्यू पर लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को एक बार फिर टीम में जगह नहीं दी गई है. इसके अलावा सैम कुर्रन को भी आईपीएल में लगी चोट (स्ट्रेस फ्रेक्चर) के चलते टीम में शामिल नहीं किया गया है.

बता दें कि इस साल ये एशेज सीरीज होगी या नहीं इस बात को लेकर लंबे समय तक सस्पेंस बरकरार था. इंग्लैंड की टीम के कई खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के आश्वासन के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सशर्त एशेज सीरीज खेलने को लेकर हामी भरी. 

इंग्लैंड के लिए आसान नहीं रहा टीम का सिलेक्शन करना 

बेन स्टोक्स के उपलब्ध ना होने के अलावा जोफ्रा आर्चर, ओली स्टोन और सैम कुर्रन की इंजरी के चलते इंग्लैंड के लिए एशेज के लिए टीम सिलेक्ट करना आसान नहीं था. इसके अलावा इंग्लैंड को ये भी डर सता रहा था कि कहीं ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल के चलते उसके प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज से नाम वापस ना ले लें. कप्तान जो रूट भी पहले इस दौरे को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे. हालांकि बाद में उन्होंने हामी भर दी.

रूट के अलावा अब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी एशेज खेलने को लेकर हामी भर दी है. हालांकि इंग्लैंड ने एशेज के लिए अपनी टीम में किसी भी अनकैप्ड प्लेयर को जगह नहीं दी है. जिसके चलते लियाम लिविंगस्टोन और साकिब महमूद टीम में जगह बनाने से चूक गए.  

8 दिसंबर को खेला जाना है एशेज का पहला मैच

जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को एशेज सीरीज के पांच टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. सीरीज का पहला मैच 8 दिसंबर को ब्रिसबेन में प्रस्तावित है. जबकि बाकी के चार मैच, एडिलेड, मेलबर्न, सिड्नी और पर्थ के मैदानों में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया में इस समय कोविड-19 के कडे प्रोटोकॉल लागू हैं. यहां ज्यादातर शहरों में अब भी लॉकडाउन की स्थिति बहाल है. ऐसे में इंग्लैंड के प्लेयर्स को यहां कड़े क्वॉरंटीन नियम, स्ट्रिक्ट बायो बबल होने का डर सता रहा है. 

बता दें कि इस समय एशेज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है. 2019 में दोनों ही टीमों के बीच सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही थी. इससे पहले 2017/18 में ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से एशेज सीरीज अपने नाम की थी. 

एशेज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड- जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरिस्टो, डॉम बेस, स्टूअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, हसीब हमीद, डेन लॉरेन्स, जैक लीच, डेविड मलान, क्रैग ओवर्टन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? कोच ने तोड़ी चुप्पी
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget