एक्सप्लोरर

India vs South Africa: 'दक्षिण अफ्रीका में जीतने का दम रखती है टीम इंडिया', पुजारा ने बताया- भारत के बाहर खेलना क्यों होता है मुश्किल

चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए वे दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

India vs South Africa Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा ने भरोसा जताया है कि टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में जीतने में सक्षम है. उनका कहना है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में भी जीत हासिल कर सकती है. पुजारा ने बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में तेज गेंदबाजों और ओवरसीज मैदानों खेलने को लेकर भी बात की. टीम इंडिया के इस बैट्समैन का कहना है कि उनके पास दक्षिण अफ्रीका में खेलने का अनुभव है, लिहाजा उन्हें पता है कि किस तरह से तैयारी करनी है. 
 
पुजारा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे पास बेस्ट सपोर्ट स्टाफ है. हमारे अधिकतर खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में पहले खेल चुके हैं. लिहाजा हमारी टीम अनुभवी भी है. हमें यह पता है कि हमसे क्या उम्मीद की जाती है और इसके लिए हम तैयार हैं. 

उन्होंने अफ्रीकी टीम के बॉलिंग लाइन-अप पर कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास अच्छा बॉलिंग लाइन-अप है. दक्षिण अफ्रीका के पास हमेशा से ही सबसे अच्छे फास्ट बॉलर्स रहे हैं. जब मैं पहली बार यहां 2011 में आया था तब डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल दोनों ही बेहतरीन गेंदबाज थे. इसके बाद मैंने फिर से 2013 और 2017 में यहां मैच खेले. भारत के बाहर तेज गेंदबाजों को खेलना हमेशा से चैलेंजिंग रहा है.  

दक्षिण अफ्रीका में मैच जीतने के सवाल पर पुजारा ने कहा कि हमने काफी अभ्यास किया है, इसलिए मुझे भरोसा है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे. मैं ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में पहले भी खेला हूं. इसलिए मुझे पता है कि तैयारी कैसे करनी है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हम ओवरसीज कंडीशन में कहीं भी जीतने की क्षमता रखते हैं. 

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से शुरू हो रही है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेंगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget