एक्सप्लोरर

विश्वकप टीम में शामिल केदार जाधव की चोट को लेकर आया अपडेट

भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने उम्मीद जताई है कि केदार जाधव की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है.

एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीज़न 12 के क्वालीफायर में हार गई. वहीं दूसरी तरफ उनकी टीम के स्टार और भारत की विश्वकप टीम का हिस्सा केदार जाधव की चोट ने भी देश की चिंताएं बढ़ा दी है. लेकिन अब टीम इंडिया के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता ने उम्मीद जताई है कि ऑल-राउंडर केदार जाधव की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है.

इस महीने के आखिर में इंग्लैंड और वेल्स में शुरु होने जा रहे विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में केदार जाधव को भी चुना गया था. लेकिन वो आईपीएल में चेन्नई के लिए आखिरी लीग स्टेज खेलते हुए चोटिल हो बैठे. जाधव को मोहाली में पंजाब के खिलाफ फील्डिंग में दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया.

ये चोट इसलिए भी गंभीर मानी गई क्योंकि इसके तुरंत बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ये साफ कर दिया का जाधव कंधे में परेशानी की वजह से आईपीएल के बाकी बचे सत्र में चेन्नई टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे.

फ्लेमिंग ने बताया कि ''वो हमारे लिए अब टीम का हिस्सा नहीं है, उसकी चोट निगरानी में है. उसके कुछ स्कैन्स किए हैं साथ ही वो अब पैट्रिक फर्हात(भारतीय टीम के फिज़ियोथेरेपिस्ट) की निगरानी में है.''

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक पैट्रिक फर्हात ने सलेक्शन कमेटी को पॉज़ीटिव रिस्पॉंस दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि 22 मई को विश्वकप रवाना होने से पहले जाधव फिट हो जाएंगे.

आईसीसी के नियमों के मुताबिक 30 मई से शुरु होने वाले विश्वकप से पहले 23 मई तक 15 खिलाड़ियों की सूची में बदलाव किया जा सकता है. बारतीय टीम 22 मई को इंग्लैंड रवाना होगी लेकिन उससे पहले जाधव के फिट होने की उम्मीद है.

भारतीय टीम 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्वकप कार्यक्रम का आगाज़ करेगी. लेकिन ऐसे में भी अगर जाधव फिट नहीं होते हैं तो उनके स्थान पर रिषभ पंत, अंबाती रायडू, अक्षर पटेल, नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget