एक्सप्लोरर

Team India Captaincy: वर्ल्ड कप के बाद एक फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं रोहित शर्मा, केएल राहुल-हार्दिक पांड्या को मिलेगी जिम्मेदारी!

Team India: रोहित शर्मा 50 ओवर के विश्व कप के बाद क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल और हार्दिक पंड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

Team India Split Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी को लेकर काफी समय से चर्चा जारी है. कुछ लोगों का मानना है कि हार्दिक पांड्या को सीमित प्रारूप का कप्तान बना देना चाहिए जबकि टेस्ट की कमान रोहित के पास रहे. बीसीसीआई भी इसी पक्ष में है कि रोहित के उत्तराधिकारी की खोज कर ली जाए. यह वजह है कि बीती कुछ टी20 सीरीज देखी जाए तो हार्दिक पांड्या ने भारत की कप्तानी की है. हालांकि, रोहित की गैरहाजिरी में कई वनडे सीरीज में कई अलग-अलग कप्तान देखने को मिले हैं, जिनमें केएल राहुल और शिखर धवन मुख्य हैं. 

रोहित एक फॉर्मेट से ले सकते हैं संन्यास

कुछ लोगों का मानना है कि 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के बाद रोहित शर्मा क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं. शायद यह जोर देकर कहा जा सकता है कि अगर रोहित किसी फॉर्मेट से संन्यास लेंगे तो यह टी20 इंटरनेशनल होगा. क्योंकि मौजूदा समय में हिटमैन टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम संयोजन में फिट नहीं बैठते हैं. इसलिए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से उन्हें किसी भी सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. उनकी जगह हार्दिक पंड्या लगातार टी20 में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे हैं. 

विश्व कप के बाद होगा फैसला

मौजूदा समय में बीसीसीआई का फोकस 50 ओवर के विश्व कप पर है. बोर्ड में कुछ लोगों का मानना है कि रोहित वर्ल्ड कप के बाद एक फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक पंड्या को सीमित ओवरों और केएल राहुल टेस्ट में रोहित की जगह लेने को तैयार हैं. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, बेशक, हमेशा एक ऐसी योजना होती है. लेकिन यह भविष्य की कप्तानी के बारे में बात करने का सही समय नहीं है. रोहित हमारे कप्तान हैं और किसी भी चीज पर विश्व कप के बाद बात की जाएगी. अधिकारी के मुताबिक, रोहित विश्व कप के बाद अपने भविष्य पर फैसला ले सकते हैं. हार्दिक को वनडे की उपकप्तानी इस उद्देश्य की वजह से दी गई है कि वह भविष्य में जिम्मेदारी संभाल सकें. 

Watch: पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में हुआ ऐसा! टॉस जीतकर सोच में पड़ गए थे रोहित शर्मा, 20 सेकंड बाद बताया अपना फैसला

RCB Twitter Hacked: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक, जानिए हैकर्स ने क्या रखा नया नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget