एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर ने भी माना, विराट-रोहित हैं बेस्ट लेकिन...; टेस्ट रिटायरमेंट के बाद बहुत बड़ा बयान

Virat Kohli Retirement: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट रिटायरमेंट पर बहुत बड़ा बयान दिया है.

Gautam Gambhir on Virat Kohli Retirement: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 5 दिन के अंतराल में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली थी. उनके संन्यास से टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि कुछ सप्ताह बाद ही भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है. अब हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir News) ने रोहित और विराट की रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट किसी प्लेयर का निजी फैसला होता है और वो सबके फैसलों का सम्मान करते हैं.

न्यूज 18 के साथ वार्ता में गौतम गंभीर ने कहा कि करियर को कब समाप्त करना है, यह फैसला उसी खिलाड़ी पर निर्भर होता है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप खेलना शुरू करते हैं और जब रिटायरमेंट लेना चाहते हैं, यह खिलाड़ी का निजी फैसला होता है. वो चाहे कोच हो, सिलेक्टर हो या फिर कोई और, किसी को यह हक नहीं कि वह किसी प्लेयर को संन्यास लेने के लिए कहे."

रोहित-विराट की याद आएगी

रोहित शर्मा ने 7 मई और विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबर सुनाई थी. 2 दिग्गजों के संन्यास से भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया है. हेड कोच गौतम गंभीर ने भी स्वीकार किया कि विराट-रोहित के जाने से युवाओं को मौका मिलेगा, लेकिन उन दोनों की भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा.

गंभीर ने कहा, "हां, यह कठिन होगा, लेकिन निश्चित रूप से लोग हाथ ऊपर उठाएंगे. किसी के जाने से कोई ऐसा खिलाड़ी आ सकता है जो देश के लिए कुछ खास करके दिखाए." गौतम गंभीर ने चैंपियंस ट्रॉफी का उदाहरण दिया और कहा कि जसप्रीत बुमराह के बिना भी टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की थी. गंभीर ने बताने का प्रयास किया कि सीनियर खिलाड़ियों के बिना भी भारतीय टीम आगे बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें:

अंपायर या चीयरलीडर, IPL टूर्नामेंट में ज्यादा कौन कमाता है? इनकी सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

VIDEO: गर्लफ्रेंड सोफी शाइन पर क्यों 'भड़के' शिखर धवन, कहा- पता नहीं कौन सी हिंदी सीख के आ गई

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget