एक्सप्लोरर

विराट से सलाह के बाद होगा कोच का ऐलान, रवि शास्त्री रेस में पिछड़े

विराट से सलाह के बाद होगा कोच का ऐलान, रवि शास्त्री रेस में पिछड़े

नई दिल्ली: टीम इंडिया के नए मुख्य कोच पद के लिए इंटरव्यू खत्म हो गया. आज क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली ने इशारों में कहा कि कप्तान विराट कोहली से सलाह के बाद नए मुख्य कोच का नाम तय होगा. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली ने बताया कि अभी कोच के ऐलान में करीब एक सप्ताह का वक्त लग सकता है. आपको बता दें कि कोच पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया.

सौरव गांगुली ने यह भी कहा कि टीम इंडिया के नए कोच को चुनने में अभी कोई जल्दबाजी नहीं है. अभी इस पर फैसला लेने के लिए बातचीत करने का वक्त चाहिए. सौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कोच का चुनाव किसी एक सीरीज के लिए नहीं बल्कि साल 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर किया जाएगा.

आपको बता दें कि टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ में रवि शास्त्री, वीरेंदर सहवाग और टॉम मूडी का नाम सबसे आगे माना जा रहा था. लेकिन सौरव ने यह भी कहा  कि कप्तान विराट कोहली को भी यह समझना होगा कि कोच किस तरह से काम करते हैं.

गांगुली ने कहा, "हम किसी बात की जल्दी में नहीं है. हम कुछ लोगों से बात करके, जिसमें कप्तान कोहली का नाम भी शामिल है, फिर कोच पद का फैसला लेंगे. हम कुछ दिनों के बाद इस पर अंतिम फैसला लेंगे."

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली ने कहा, "हम आने वाले छह महीनों में कुछ अलग नहीं देखना चाहते हैं. मेरा मानना है कि कोच पद के उम्मीदवारों का प्रेजेंटेशन शानदार था. हर किसी के अपने तरीके हैं, लेकिन मुद्दे की अहमियत बदलती नहीं है, इसलिए हमें लगा कि विराट का फैसला इसमें अहम होगा. मैं भी कप्तान रहा हूं, लक्ष्मण भी खेले हैं. हम समझते हैं कि क्या हो सकता है, इसलिए हम टीम के हित में सर्वश्रेष्ठ फैसला लेंगे. क्योंकि अंत में खिलाड़ियों को ही देश का प्रतिनिधित्व करना है. यह हमारे लिए यह अहम है."

गांगुली ने हालांकि कहा कि चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वह कोहली से बात करने का इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, "प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जैसा मैंने कहा कि हमें उन लोगों से बात करने की जरूरत है जो अहम हैं. क्योंकि हमारा काम खत्म होने के बाद उनका काम शुरू होगा, और उनका काम हमारे काम से कहीं ज्यादा अहम है. हम इसी तरह इसे देख रहे हैं."

कोच चयन में विराट की दखलअंदाजी के सवाल पर पूर्व कप्तान ने कहा, "विराट अभी तक इससे दूर रहे हैं. उन्होंने हमें अभी तक कुछ नहीं कहा है. न ही उन्होंने हमें कोई मेल भेजा है. लेकिन सीएसी में हमें लगा कि उनकी राय बेहद जरूरी है क्योंकि वह कप्तान हैं. उन्हें और हम सभी को एकमत होना होगा क्योंकि हमारे लिए भारतीय क्रिकेट सबसे ऊपर है. विराट को भी समझने की जरूरत है कि कोच कैसे काम करेंगे."

सीएसी ने सोमवार को कोच पद के लिए आवेदन करने वाले 10 लोगों में से रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, रिचर्ड पायबस, टॉम मूडी और लालचंद राजपूत का इंटरव्यू लिया है.

गौरतलब है कि कुंबले ने कप्तान कोहली से मतभेद की बात स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 18 जून को संपन्न हुए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी तक का था, लेकिन बोर्ड ने विंडीज दौरे तक उनके कार्यकाल को विस्तार दे दिया था. लेकिन कुंबले ने अचानक इस्तीफा दे दिया और विंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं गए.

बीसीसीआई के सूत्रों की माने तो रवि शास्त्री कोच पद की रेस से बाहर हो गए हैं. ऐसे में वीरेंदर सहवाग या टॉम मूडी में से कोई एक दिग्गज टीम इंडिया के नए कोच हो सकते हैं.

इससे पहले कोच के तौर रवि शास्त्री का नाम सबसे आगे चल रहा था और कप्तान विराट कोहली की भी पहली पसंद शास्त्री ही थे. माना जाता है कि कोहली को शास्त्री के काम करने का तरीका भी पसंद है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget