एक्सप्लोरर

Champions Trophy में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी, नहीं निकला हल तो खिताब जीतना होगा मुश्किल

India Squad Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जानिए Team India के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय क्या है? इस समस्या के कारण भारत का खिताब जीतना मुश्किल हो जाएगा.

India Biggest Weakness Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शुरुआती दिन बेहद करीब आ गया है, लेकिन कई सारी टीमें अलग-अलग समस्याओं से त्रस्त हैं. टीम इंडिया की बात करें तो उसे जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है. इसके अलावा भी एक ऐसा विषय है जो भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. आपको बता दें कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के पिछले दोनों फाइनल खेले हैं, लेकिन इस बड़ी समस्या से उसने निजात नहीं पाया तो भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा.

रोहित शर्मा की फॉर्म है सबसे बड़ी चिंता

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय टीम मैनेजमेंट का सबसे बड़ा टारगेट बने हुए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 91 रन, फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में महज 31 रन बनाए थे. खैर टेस्ट फॉर्म को भुलाते हुए फैंस को उम्मीद थी कि रोहित वनडे मैचों में वापसी करते हुए बढ़िया प्रदर्शन करेंगे. दुर्भाग्यवश इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी वो केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए.

रोहित शर्मा, वही प्लेयर हैं जिन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में सलामी बल्लेबाज के तौर पर तेजतर्रार बैटिंग करके हर बार टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाने का प्रयास किया था. उनके इसी स्टाइल के कारण निचले क्रम पर आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव कम हो जाता था. मगर अब स्थिति पलट चुकी है क्योंकि रोहित के बैट से शतक तो दूर कोई हाफ-सेंचुरी निकलना भी बहुत मुश्किल प्रतीत हो रहा है.

रोहित शर्मा की कप्तानी करवा सकती है बेड़ा गर्क

रोहित शर्मा की कप्तानी भी पिछले महीनों आलोचनाओं में घिरी रही है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के अलावा रोहित की कप्तानी में भारत को 27 साल में पहली बार श्रीलंका के हाथों वनडे सीरीज हारनी पड़ी थी. अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी में भारत यदि अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो उनकी जगह हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

आज दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग का फाइनल, जानें खिताब जीतने वाली टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
IND vs ENG: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के बीच बढ़ी टेंशन, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget