एक्सप्लोरर

INDvsWI: मैच से पहले कोहली के सामने आई 'विराट चुनौती'

वेस्टइंडीज में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में गुरुवार को जब नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में और शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट

INDvsWI: मैच से पहले कोहली के सामने आई 'विराट चुनौती

एंटिगा: वेस्टइंडीज में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में गुरुवार को जब नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में और शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम मेजबानों के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश यहां अपनी टेस्ट जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए लगातार तीसरी टेस्ट श्रृंखला जीतने की होगी. श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच गुरुवार को सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं कोहली की भी कोशिश कप्तान के तौर पर श्रृंखला में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी.


हालांकि दोनों टीमें युवा हैं, लेकिन आत्मविश्वास के मामले में भारतीय टीम का पलड़ा मेजबानों पर भारी है. वेस्टइंडीज के कुछ ही खिलाड़ियों को इससे पहले भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. भारतीय टीम की भी लगभग यही कहानी है.


इससे पहले भारत ने 2006 और 2011 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था और दोनों बार श्रृंखला में जीत हासिल की थी.


विराट के लिए भी यह दौरा चुनौती भरा होगा, क्योंकि कप्तान पद संभालने के बाद यह उनका दूसरा विदेश दौरा है. उनके ऊपर श्रींलका दौरे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के सिलसिले को कायम रखन की जिम्मेदारी है.


हालांकि उनके लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि घर में वेस्टइंडीज को हराना मुश्किल नहीं तो उतना आसान भी नहीं होगा.


कुंबले और कोहली के लिए सबसे बड़ी समस्या रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा में से किसी एक को चुनने की होगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित को मौका दिया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे. वहीं पुजारा ने पिछले मैचों में अपनी परिपक्व बल्लेबाजी से हर किसी के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ी है और वेस्टइंडीज के हालात में वह टीम के लिए असरदार भी साबित हो सकते हैं.


इसके अलावा टीम प्रबंधन सलामी जोड़ी को लेकर भी चिंता में होगा. विजय का एक छोर संभालना तय है, लेकिन उनके जोड़ीदार के रूप में किसे भेजा जाए इस पर टीम प्रबंधन को माथापच्ची करनी होगी. शिखर धवन और लोकेश राहुल में से एक बल्लेबाज विजय का साथ दे सकता है.


टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी मुख्यत: कप्तान कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होगी.


हमेशा पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के पक्षधर कोहली पहले टेस्ट में भी इस रणनीति के साथ उतर सकते हैं. कोहली रविचन्द्रन अश्विन के साथ लेग स्पिनर अमित मिश्रा को लेकर मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज की धीमी पिचों को देखते हुए रविन्द्र जड़ेजा को भी टीम में जगह मिल सकती है.


तेज गेंदबाजी का भार टीम के सबसे वरिष्ठ गेंदबाज ईशांत शर्मा पर होगा. उनके साथ मोहम्मद समी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार पर भी गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी.


वहीं, दूसरी तरफ मेजबान टीम में से सिर्फ मार्लन सैमुएल्स, क्रैग ब्राथवेट, डैरन ब्रावो, शैनन गेब्रियाल और लेग स्पिनर देवेन्द्र बिशू को ही भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है.


मेजबान कप्तान जेसन होल्डर के लिए भी यह श्रृंखला काफी मुश्किल हो सकती है. टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सैमुएल्स और क्रैग ब्राथवेट पर होगी.


मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी की जिम्मा शेनन और कार्लोस ब्राथवेट के ऊपर होगा. इसमें कप्तान होल्डर भी उनका साथ देंगे, लेकिन गेंदबाजी में अहम रोल लेग स्पिनर बिशू का होगा.


अपने लेग स्पिन से वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.


संभावित टीमें :


भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर.अश्विन, अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद समी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, स्टुअर्ट बिन्नी.


वेस्ट इंडीज टीम- जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रैथवेट (उपकप्तान), देवेंद्र बिशू, जरमैन ब्लैकवुड, कार्लोस ब्रैथवेट, डारेन ब्रावो, राजेंद्र चंद्रिका, रॉस्टन चेस, शेन डॉरिक , शेनन गाब्रिएल, लियोन जॉनसन और मार्लन सैमुअल्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget