एक्सप्लोरर

T20 World Cup: जानिए क्यों टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की दुआ कर रहे हैं शोएब अख्तर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने कहा, "हम भारत के फाइनल में पहुंचने की दुआ कर रहे हैं, क्योंकि हम फाइनल में टीम इंडिया को हराना चाहते हैं."

Shoaib Akhtar on Team India: बुधवार को 2021 टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम को पहली जीत मिली. टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला. भारत की इस शानदार जीत के लिए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने विराट सेना की प्रशंसा की. साथ ही उन्होंने कहा कि वह टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के लिए दुआ कर रहे हैं. 

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब पर कहा, "हम टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि भारत फाइनल में पहुंचे, क्योंकि हम फाइनल में भारत को हराना चाहते हैं. इसलिए हम टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के लिए दुआ कर रहे हैं. हम दुआ कर रहे हैं कि भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करे. हम फाइनल में भारत को एक और 'मौका' देना चाहते हैं."

अख्तर ने मौका-मौका ऐड पर तंज करते हुए कहा कि ये अब मजेदार नहीं है. किसी भी देश की भावनाओं को आहत करना सही नहीं है. पाकिस्तान एक गौरवशाली राष्ट्र है. उन्होंने आगे कहा कि भारत को शुरूआत से ही बेखौफ क्रिकेट खेलना चाहिए था. अख्तर ने कहा, "मेरा मानना है कि भारत के लिए टूर्नामेंट खुला हुआ है. उसके दो मैच आसान हैं. वो बड़े अंतर से ये मैच जीते तो आगे जा सकता है."

पाक के खिलाफ टीम इंडिया को मिली थी हार
बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने एकदूसरे के खिलाफ 2021 टी20 विश्व कप में अपने अभियान का आगाज़ किया था. 24 अक्टूबर को दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 151 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया था. विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली जीत थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget