एक्सप्लोरर

T20 World Cup: इयोन मोर्गन ने बयां की इंग्लैंड की टीम की मजबूती, पिछले दो साल की परफॉर्मेंस ऐसे आएगी काम

T20 World Cup: इंग्लैंड मे आयोजित होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को जीत के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. मोर्गन ने बताया है कि किस वजह से उनकी टीम मजबूत बनती है.

T20 World Cup: इस साल के अंत में यूएई में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है. पांच साल बाद आयोजित होने जा रहे इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को विजेता के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपनी टीम की असली ताकत का बयां किया है. मोर्गन का मानना है कि बीते दो साल में इंग्लैंड अपनी लय को बरकरार रख पाया है और यही उसकी सबसे बड़ी मजबूती है. 

मोर्गन हालांकि सभी मैचों को महत्वपूर्ण मानते हैं. इंग्लिश टीम के कप्तान ने कहा, "मेरे ख्याल से हमारी सबसे बड़ी ताकत पिछले दो सालों तक लय बरकरार रखना है. टी 20 क्रिकेट में जहां मैच जल्द ही बदल जाता है, वहां हमारे पास काफी प्रतिभाशाली टीम है. हमारे लिए सभी मैच महत्वपूर्ण है."

सामने होगी बड़ी चुनौती

इंग्लैंड के लिए हालांकि यूएई की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है. इंग्लैंड ने 2015 के बाद से यूएई में टी20 मुकाबला नहीं खेला है. इंग्लैंड के खिलाड़ी कितनी जल्दी यूएई की परिस्थितियों के मुताबिक ढलने में कामयाब होंगे वही उसकी सफलता को तय करेगा. मोर्गन ने कहा, "मेरे ख्याल से हमने लय अच्छे से हासिल की है और हमारे लिए जरूरी है कि हम इसे जारी रखें और जितना हो सके सीखें क्योंकि टूर्नामेंट घर से बाहर होना है. हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं."

इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों को हालांकि आईपीएल के जरिए यूएई में खेलने का अनुभव प्राप्त है. मोर्गन, बेयरस्टो, बटलर, स्टोक्स जैसे बड़े खिलाड़ी पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल सीजन 13 का हिस्सा थे. इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले एक बार फिर से आईपीएल के जरिए यूएई में खेलने का मौका मिलेगा. 

इंग्लैंड का टी 20 विश्व कप में पहला मुकाबला वेस्टइंडीज से 23 अक्टूबर को दुबई होगा जो उसे 2016 में हराकर चैंपियन बना था.

IND Vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में तय था अश्विन का खेलना, लेकिन स्टार स्पिनर के लिए विलेन बनी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget