एक्सप्लोरर

T20 WC 2024: बदल गया पूरा फॉर्मेट, 20 टीमें लेंगी हिस्सा; ये टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई

T20 World Cup 2024: अगला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाएगा. इसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी.

T20 World Cup 2024 Format: अगला टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा. 2024 में होने वाले इस वर्ल्ड कप का फॉर्मेट अब तक हुए टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में पूरी तरह अलग होगा. इसमें न तो फर्स्ट राउंड होगा और न ही सुपर-12 राउंड जैसी स्टेज होगी. यहां सीधे-सीधे 20 टीमें हिस्सा लेंगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चार ग्रुप होंगे और हर ग्रुप में 5 टीमें होंगी. हर टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. इसके बाद हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी. सुपर-8 राउंड में फिर से दो ग्रुप बांटे जाएंगे और प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें होंगी. यहां भी राउंड-रोबिन मुकाबलों के बाद हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

12 टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई
अमेरिका और वेस्टइंडीज की टीमें मेजबान होने के नाते पहले ही इस वर्ल्ड कप में क्वालिफाई कर चुकी थी. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टॉप-8 टीमों को भी अगले वर्ल्ड कप में सीधे एंट्री मिल चुकी है. ये टीमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स हैं. इसके अलावा 14 नवंबर 2022 तक ICC रैंकिंग में टॉप-10 टीमों में शामिल रहने वाली अफगानिस्तान और बांग्लादेश को भी अगले वर्ल्ड कप में एंट्री मिल गई है. बाकी आठ टीमों को क्वालिफाइंग मुकाबले खेलने होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऐसा था फॉर्मेट
इस साल टी20 वर्ल्ड कप में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. 8 टीमें पहले ही सुपर-12 राउंड में क्वालिफाई कर चुकी थी, जबकि बाकी चार स्पॉट के लिए आठ टीमों के बीच फर्स्ट राउंड के मुकाबले खेले गए थे. सुपर-12 राउंड में दो ग्रुपों में 6-6 टीमें थी. राउंड रॉबिन मैचों के बाद हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थी.

 

यह भी पढ़ें...

Salman Butt: पूर्व पाक क्रिकेटर ने विराट की जगह रोहित को कप्तान बनाने पर कसा तंज, बोले- 'अब जीत लिए ट्रॉफी?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget