एक्सप्लोरर

T20 World Cup: आज ग्रुप-1 का आखिरी मुकाबला, श्रीलंका से भिड़ेगी इंग्लैंड; जानें कैसा है पिच और मौसम का मिजाज

ENG vs SL: टी20 वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड और श्रीलंका आमने-सामने होगी. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 1.30 बजे मुकाबला शुरू होगा.

ENG vs SL, Pitch and Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में आज इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच भिड़ंत होगी. इंग्लैंड के लिए यह बेहद अहम मुकाबला है. वह इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. इस मुकबले में हार या मैच के बेनतीजा रहने पर उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा.

उधर, श्रीलंका की टीम पहले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. ऐसे में वह जीत के साथ वर्ल्ड कप विदाई लेने के मकसद से इस मैच में उतरेगी. ऑस्ट्रेलिया की भी नजर इस मैच पर टिकी रहेगी. मैच के बेनतीजा रहने या इंग्लैंड के हारने पर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा.

इंग्लैंड का पलड़ा भारी

इंग्लैंड का पलड़ा इस मैच में हावी नजर आ रहा है. दरअसल, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच अब तक हुए 13 टी20 मुकाबलों में 9 बार इंग्लैंड को ही जीत मिली है. पिछले मैच में उसने बेहद मजबूत नजर आ रही न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी है. वर्ल्ड कप से ठीक पहले भी इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को टी20 सीरीज में मात दी थी. उधर, श्रीलंका के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक कुछ खास नहीं रहा है. वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में उसे नामीबिया जैसी छोटी टीम के हाथों करारी शिकस्त मिली थी. सुपर-12 राउंड में भी उसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने बुरी तरह हराया था.

पिच रिपोर्ट: इस वर्ल्ड कप में अब तक सिडनी में 7 मुकाबले हुए हैं. इनमें एक बेनतीजा रहा है और 6 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को एकतरफा जीत मिली है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां हर बार अच्छा स्कोर खड़ा किया है. यहां की विकेट बल्लेबाजी के मददगार है. स्पिर्नर को भी यहां अच्छी मदद मिलती है. आज सिडनी में हल्की बारिश की संभावना है लेकिन उम्मीद है कि मैच पूरा हो जाएगा.

श्रीलंका पॉसिबल प्लेइंग-11: कुसल मेंडिस, पाथुम निसंका, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, प्रमोद मदुशन, महीष तीक्षणा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा

इंग्लैंड पॉसिबल प्लेइंग-11: जोस बटलर (कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोईन अली, सेम करन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशिद.

यह भी पढ़ें...

FIFA WC 2022: चार बार की वर्ल्ड चैंपियन इटली से लेकर चिली तक, ये 5 दिग्गज टीमें इस बार नहीं हैं वर्ल्ड कप का हिस्सा

'भारत को हर हाल में सेमीफाइनल में पहुंचाना चाहती है ICC', IND-BAN मैच में हुए विवादों पर शाहिद अफरीदी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget