एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2021: ‘बेटा हल्दी वाला दूध पीना’, जब सर्जरी से पहले हार्दिक को आया कपिल देव का कॉल, Allrounder ने सुनाया किस्सा

T20 World Cup 2021: अपने समय के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव हमेशा पांड्या के फैन रहे हैं. हार्दिक पांड्या ने 2019 में लंदन में हुई उनकी पीठ की सर्जरी के दौरान कपिल देव से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है.

T20 World Cup 2021: टीम इंडिया (Team India) के ऑलराउंडर (Allrounder) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मुकाबलों के लिए जोर शोर से अपनी तैयरियों में लगे हुए हैं. पांड्या पिछले कुछ समय से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं और यहीं कारण है कि उन्हें इंटरनेशनल मैचों में बॉलिंग करते हुए भी नहीं देखा जा रहा है. हालांकि पांड्या के फैन बेस की कोई कमी नहीं है. भारत के महान पूर्व कप्तान और अपने समय के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) भी हमेशा से पांड्या के फैन रहे हैं. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साल 2019 में लंदन (London) में हुई उनकी पीठ की सर्जरी के दौरान कपिल देव से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. पांड्या ने बताया कि किस तरह से उस मुश्किल समय में कपिल देव ने उन्हें कॉल किया और उनका हौसला बढ़ाया.

हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया, "लंदन में मेरी पीठ की सर्जरी से पहले, कपिल देव सर ने मुझे कॉल किया था. मुझे उस समय बहुत खुशी हुई थी. उन्होंने मुझ से कहा, 'बेटा प्लीज आप हल्दी वाला दूध पीना. सब ठीक हो जाएगा." बता दें कि हार्दिक पांड्या को उनके डेब्यू वनडे मैच में टीम इंडिया की कैप कपिल देव ने ही दी थी. पांड्या ने उस स्पेशल पल को याद करते हुए बताया, "कपिल देव के हाथों टीम इंडिया की कैप मिलना मेरे लिए बेहद खास पल था. उन्होंने वो कैप मुझे देते हुए कहा था, 'मुझे पूर यकीन है कि आप इस खेल में मुझसे भी बेहतर करोगे. आपको आगे बहुत सफलता मिलेगी बस इसी तरह मेहनत करते रहो."

बता दें कि 2019 में हुई पीठ की सर्जरी के बाद से ही पांड्या लगातार अपनी फिटनेस को लेकर परेशान हैं. तब से अब तक जहां उन्होंने एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है, वहीं लिमिटेड ओवर्स के फॉर्मेट में भी वो बतौर बल्लेबाज ही खेलते नजर आ रहे हैं.  

इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी नहीं की गेंदबाजी 

हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ सोमवार को हुए अभ्यास मैच में गेंदबाजी नहीं की थी. हालांकि इसके बाद एक बार फिर हार्दिक को लेकर कपिल का बड़ा बयान सामने आया था. कपिल ने हार्दिक के गेंदबाजी ना करने को लेकर कहा, "एक ऑलराउंडर का टीम में होना बेहद खास होता है. हार्दिक के गेंदबाजी नहीं करने से इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम की संभावनाओं पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. हालांकि उनके एक या दो ओवर डालने से कोहली के पास मैच के दौरान अपने गेंदबाजों को रोटेट कारने का ऑप्शन मौजूद रहेगा." बता दें कि भारत इस टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगा. 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2021: 'मारो मुझे मारो', भारत-पाक मैच से पहले फेवरेट फैन की वापसी, पोस्ट किया Emotional वीडियो

T20 World Cup 2021: इन गेंदबाजों ने किया है T20 करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा, भारत का ये महान प्लेयर भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget