एक्सप्लोरर

Watch: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बड़ी चूक! आउट नहीं थे डेविड मिलर? बाउंड्री पर छू गया था सूर्यकुमार का पैर; देखें वीडियो

T20 World Cup 2024: भारत ने 7 रन से दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप तो जीत लिया, लेकिन सूर्यकुमार यादव का एक कैच बड़े बिवाद का कारण बन गया है.

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप का फाइनल, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर इतिहास रचा है. मगर इस जीत में सूर्यकुमार यादव का वो कैच भी अहम रहा, जो उन्होंने बाउंड्री के बहुत करीब रहकर पकड़ा था. दरअसल इसी कैच ने मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था क्योंकि यह कैच डेविड मिलर (David Miller) का था. मगर अब इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं कि सूर्यकुमार का पैर बाउंड्री से टच हो रहा था और ऐसे में इस गेंद पर छक्का लग जाता तो टीम इंडिया की हार निश्चित थी. एबीपी लाइव इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. ऐसा भी हो सकता है कि इस वीडियो में कोई छेड़छाड़ की गई है क्योंकि तीसरे अंपायर ने कई एंगल से उस वक्त चेक किया था.

दरअसल दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन चाहिए थे. हार्दिक पांड्या की पहली ही गेंद पर डेविड मिलर ने बल्ला घुमाया और गेंद हवा में चली गई. ऐसे में सूर्यकुमार यादव हालांकि लड़खड़ाते हुए बाउंड्री के बाहर चले गए थे, लेकिन उन्होंने गेंद को हवा में उछाल कर दोबारा बाउंड्री के अंदर आकर कैच पकड़ा. मैच में थर्ड अंपायर ने कई एंगल से कैच को देखा तब मिलर को आउट देने का फैसला लिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Social Network Pakistan (@socialnetworkpk)

अफ्रीकी फैंस के अंदर गुस्सा

विश्व विजेता बनने के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों की आंखों से आंसू निकले, लेकिन दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर नॉकआउट स्टेज तक आकर जीत से कोसों दूर रह गया. अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी भी गमगीन दिखे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर अफ्रीकी फैंस के अंदर रोष है. उनका मानना है कि सूर्यकुमार के जूते का एक हिस्सा बाउंड्री से टच हो गया था. एक फैन ने लिखा कि रिप्ले को कई एंगल से करीब से देखा जाना चाहिए था. ऐसा लगता है जैसे सूर्यकुमार का जूता बाउंड्री से टच हुआ था.

एक व्यक्ति ने तो यह भी दावा किया कि कैच लिए जाने से ठीक पहले बाउंड्री को हल्का सा पीछे धकेला गया था, लेकिन इस बात का कोई सबूत सामने नहीं आया है. मगर ICC के नियम कहते हैं कि यदि बाउंड्री को किसी वस्तु से चिन्हित किया गया है तो उसे ही बाउंड्री माना जाएगा, उसके नीचे मौजूद सफेद रेखा को नहीं.

यह भी पढ़ें:

ROHIT SHARMA: आपको अलविदा कहते हुए देखना... रोहित के संन्यास पर ऋतिका का इमोशनल पोस्ट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget