एक्सप्लोरर

Suryakumar Yadav: कप्तान सूर्यकुमार यादव का अब तक का रिपोर्ट कार्ड, जानें भारत कितने मैच हारा और कितने जीता

Captain Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था.

Suryakumar Yadav Captaincy Record in T20 International: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होने वाला है. इंग्लैंड ने पहले ही अपने स्क्वाड का एलान कर दिया था और बीते शनिवार BCCI ने भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी है. दोनों टीमों में धाकड़ बल्लेबाज से लेकर घातक गेंदबाज हैं, इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पूर्व यह सीरीज रोमांचक रहेगी. इस बीच सबकी नजरें सूर्यकुमार यादव पर भी रहेंगी, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत की टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी.

कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिपोर्ट कार्ड

गौतम गंभीर ने हेड कोच का पद पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से आरंभ किया था. वहीं टी20 में सूर्यकुमार यादव का कप्तानी का सफर भी वहीं से शुरू हुआ. कप्तानी का जिम्मा संभालने के बाद सूर्यकुमार अब तक कुल 10 मैचों में टीम इंडिया को लीड कर चुके हैं, जिनमें उसे केवल एक बार हार मिली है. यानी फुल-टाइम कप्तानी मिलने के बाद सूर्यकुमार का जीत-हार रिकॉर्ड 9-1 का है. सूर्यकुमार उससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम को लीड करते दिखे थे. उन्होंने अब तक कुल 17 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिनमें से टीम 13 बार जीती है और केवल तीन बार उसे हार झेलनी पड़ी.

सूर्यकुमार यादव के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले वर्ष श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से लेकर अब तक उन्होंने 10 मैच खेले हैं. इन 10 मैचों की 9 पारियों में उनके बल्ले से 230 रन निकल हैं जिनमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. सूर्यकुमार एक आदर्श टी20 बल्लेबाज हैं, मैदान में चारों ओर शॉट्स लगाते हैं और अभी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक (4) लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार अपने कप्तानी करियर की चौथी सीरीज खेल रहे होंगे और वो जरूर टीम इंडिया को लीड करते हुए लगातार चौथी टी20 सीरीज भी जिताना चाहेंगे.

टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: गंभीर को धोनी से क्या दुश्मनी...', CSK प्लेयर्स के ड्रॉप होने पर तगड़ा बवाल; फैंस हुए आगबबूला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget