एक्सप्लोरर

IND vs WI: 'पहली गेंद पर चौका लगते ही बदला मैंने अपना इरादा', सूर्या ने तिलक के बीच देखिए यह मजेदार बातचीत

Team India: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की जीत में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने अहम भूमिका अदा की. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी देखने को मिली.

Suryakumar Yadav And Tilak Varma Special Chat: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले को अपने नाम करने के साथ सीरीज को अब 2-1 पर ला दिया है. 5 मैचों की इस टी20 सीरीज के पहले 2 मुकाबले में टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ा था. तीसरे मुकाबले को भारतीय टीम ने 13 गेंद पहले 7 विकेट से अपने नाम किया. 160 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 83 रनों की जबकि तिलक वर्मा ने 49 रनों की नाबाद पारी खेली. मैच के बाद सूर्या ने तिलक के साथ बातचीत में बताया कि वह इस इरादे के साथ बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे थे.

सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों में 83 रनों की तूफानी पारी खेलने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया. सूर्या ने तिलक से साथ बातचीत में खुद के लिए उल्लू शब्द का उपयोग करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी इस पारी की शुरुआत से पहले खुद को ही धोखे में रखा.

बीसीसीआई की तरफ से दोनों खिलाड़ियों की बातचीत का जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, उसमें तिलक वर्मा ने कहा कि जब वह बल्लेबाजी करने उतरे थे तो उन्होंने आराम से शुरूआत करने का फैसला किया था, लेकिन पहली ही गेंद पर चौका लगा तो उन्होंने अपने फैसले को बदल दिया और तेजी से बल्लेबाजी करने लगे.

तिलक ने बताया उन्होंने तीसरे टी20 में क्या खास किया

इस बातचीत में सूर्या ने तिलक से पूछा कि उन्होंने तीसरे मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी में क्या खास किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने शॉट्स खेलने पर ध्यान दे सरहे थे. वहीं तिलक ने सूर्या से लंबे-लंबे छक्के मारने का राज पूछा तो सूर्यकुमार ने उनके इस सवाल का जवाब ड्रेसिंग रूम में देने की बात कही. बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त को फ्लोरिडा के लॉहडरहिल में खेला जाएगा.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs WI: अर्धशतक से चूकने के बावजूद तिलक वर्मा का बड़ा कारनामा, कोहली के साथ इस क्लब का बने हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget