एक्सप्लोरर

इस विदेशी दिग्गज ने महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा से कर दी जसप्रीत बुमराह की तुलना, जानें क्या कहा

IND VS ENG: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है. उन्होंने बुमराह की तुलना लेजेंडरी बॉलर ग्लैन मैक्ग्रा से की है.

Stuart Broad Compared Jasprit Bumrah To Glenn Mccgrath: जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. बुमराह अकेले ही किसी भी मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं. बुमराह अब 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जमकर तारीफ की है. ब्रॉड ने इस भारतीय गेंदबाज की तुलना ऑस्ट्रलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा से कर दी है.

मैक्ग्रा की तरह बेहद संतुलित है बुमराह का रन-अप- ब्रॉड

ब्रॉड ने अपने पॉडकास्ट के दौरान बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, "वह जब गेंद फेंकने के लिए दौड़ते हैं, तब आप सोचते हैं कि यह 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से होगी, लेकिन वह आपको 90 मिल प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डालते हैं, जिससे आप सही अनुमान नहीं लगा पाते हैं. बुमराह का रन-अप बिल्कुल संतुलित है और वह कभी इसे बिगड़ने नहीं देता है. मैं मैक्ग्रा को देखता हूं, जिसका सबसे संतुलित रन-अप था और बुमराह का भी ठीक उन्हीं की तरह है."

टेस्ट सीरीज के पांचों मैच में खेलते नहीं दिखेंगे बुमराह

इंग्लैंड के इस सीरीज में सभी की निगाहें बुमराह पर होगी. अगर भारत को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतनी है तो, बुमराह पर बहुत कुछ निर्भर होगा. साथ ही बाकी गेंदबाजों को भी अच्छा करना होगा. बता दें कि बुमराह शायद ही इस सीरीज के सभी मैच खेलते हुए दिखें. बुमराह ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि वो शायद तीन टेस्ट मैच खेलें. 

टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरे का फुल शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरुआत 20 जून से हो जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले में खेला जाएगा. वहीं दूसरे टेस्ट की शुरुआत 2 जुलाई से बर्मिंघम में होगी. जबकि तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल में होगा.

यह भी पढ़ें-

 BCCI नहीं देता IPL में एंट्री, अब ऑस्ट्रेलियाई लीग से पैसे कमाने निकले पाकिस्तानी क्रिकेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget