एक्सप्लोरर

DRS विवाद में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने विराट के दावे को बताया 'बकवास'

इसी साल की शुरूआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ में एक बड़ा विवाद हुआ था. उस समय बेंगलुरू टेस्ट के दौरान डीआरएस विवाद को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को 'बेईमान' कह दिया था.

नई दिल्ली: इसी साल की शुरूआत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ में एक बड़ा विवाद हुआ था. उस समय बेंगलुरू टेस्ट के दौरान डीआरएस विवाद को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को 'बेईमान' कह दिया था.

कप्तान विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ पर ये भी आरोप लगाए थे कि स्मिथ डीआरएस पर फैसला लेने से पहले ड्रेसिंग रूम से सहायता ले रहे थे. जिस बेंगलुरू टेस्ट में ये वाक्या हुआ उसे भारतीय टीम ने 75 रनों से जीत लिया था.

इस विवाद के बीती बात होने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी बात रखी है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो से अपनी किताब के हवाले से विराट कोहली के दावा को 'बकवास' बताया है.

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक स्मिथ ने अपनी किताब 'द जर्नी' में लिखा है, 'मुझे कोहली के इस दावे पर विश्वास नहीं हुआ था कि हमने दो बार डीआरएस पर फैसला लेने से पहले ड्रेसिंग रूम से मदद ली, और अब तक यह कितना बड़ा विवाद बन चुका है.' 

DRS विवाद में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने विराट के दावे को बताया 'बकवास

इसके बाद स्मिथ अपनी सफाई पेश करते हुए कहते हैं कि, 'जहां तक मेरी बात है मैंने कभी भी हमारे ड्रेसिंग रूम से मदद नहीं ली. कोहली ने हालांकि कहा था कि वह अंपायरों को बताएंगे कि पिछली बार कब हमने ड्रेसिंग रूम से सहायता ली थी. लेकिन मैं ये साफ तौर पर बता सकता हूं कि हमसे कभी भी मैच से जुड़े अधिकारी, अंपायर या रेफरी ने कभी भी कोई जांच या पूछताछ नहीं की.'

हालांकि इस विवाद को गुजरी बात बताते हुए स्टीव स्मिथ ने इसे क्रिकेट के मैदान पर छोटी सी बात बताया और कहा कि इसके बाद वो लोग आईपीएल में भी भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेले और अब ये खत्म हो गया है. हालांकि स्मिथ ने ये भी कहा है कि जो हुआ वो उनके लिए अब भी किसी रहस्य से कम नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget