एक्सप्लोरर

Watch: मिचेल स्टार्क की यॉर्कर ने तोड़ा शमर जोसेफ का अंगूठा, रिटायर हर्ट होकर लौटे पवेलियन

AUS Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शमर जोसेफ के पैर का अंगूठा मिचेल स्टार्क की यार्कर के चलते टूट गया है.

AUS Vs WI: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को यार्कर फेंकने के लिए जाना जाता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में स्टार्क ने ऐसी यार्कर फेंकी है कि विरोधी टीम के बल्लेबाज शमर जोसेफ के पैर का अंगूठा ही टूट गया. स्टार्क की यार्कर से जोसेफ का इतना बुरा हाल हो गया कि वो रिटायर हर्ट होने के बाद अपने पैरों पर चलकर पवेलियन वापस भी नहीं लौट पाए और उन्हें दो खिलाड़ियों की मदद से ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. 

स्टार्क की यार्कर पर जोसेफ को एलबीडब्लू करार दिया गया था. लेकिन नो बॉल होने की वजह से जोसेफ आउट होने से बच गए. हालांकि तभी जोसेफ पिच पर बैठ गए और दर्द से कहराने लगे. पवेलियन से फीजियो आए और उन्होंने पाया कि जोसेफ के अंगूठे में लगी चोट काफी गंभीर है और वह किसी भी कीमत पर आगे बल्लेबाजी करना जारी नहीं रख पाएंगे. इसके बाद जोसेफ ने रिटायर हर्ट होने का फैसला किया. 

वेस्टइंडीज के लिए बढ़ी मुश्किल

जोसेफ की चोट ने वेस्टइंडीज की चिंता को बढ़ा दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में वेस्टइंडीज ने चौथी पारी में जीत के लिए मेजबान टीम को 216 रन का लक्ष्य दिया है. लेकिन इस सीरीज में जोसेफ वेस्टइंडीज की ओर से सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं. ऐसे में उनका गेंदबाजी नहीं कर पाना वेस्टइंडीज टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है. 

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 216 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 33 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे हैं. ग्रीन उनका साथ दे रहे हैं और उन्होंने 9 रन बनाए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने खवाजा और लाबुशेन का विकेट गंवा दिया.

दूसरे टेस्ट की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 22 रन पीछे होने के बावजूद 289 के स्कोर पर ही पारी की घोषणा कर दी. वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget