एक्सप्लोरर

पहले ड्रा टेस्ट में कई सकारात्मक पहलू रहे: निक पोथास

श्रीलंका घरेलू सरजमीं पर बुरी तरह पराजित होने के बाद भारत को आखिर में यहां पहले टेस्ट मैच में चुनौती देने में सफल रहा और मुख्य कोच निक पोथास के अनुसार यह टीम के लिये बड़ा सकारात्मक पहलू है.

कोलकाता: श्रीलंका घरेलू सरजमीं पर बुरी तरह पराजित होने के बाद भारत को आखिर में यहां पहले टेस्ट मैच में चुनौती देने में सफल रहा और मुख्य कोच निक पोथास के अनुसार यह टीम के लिये बड़ा सकारात्मक पहलू है.

पोथास ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘श्रीलंका में हम किसी भी श्रृंखला में चुनौती पेश नहीं कर पाये थे. यहां पहले टेस्ट मैच में हम बेहद प्रतिस्पर्धी रहे और यह बड़ा सकारात्मक पहलू है. टीम से जुड़े हर व्यक्ति को श्रेय जाता है. हम अधिक मजबूत बन गये हैं. हमें यूएई में सफलता मिली और हमने यहां अच्छा खेल दिखाया. ’’ श्रीलंका को तीन महीने पहले भारत ने उसकी सरजमीं पर तीनों प्रारूपों में 9-0 से हराया था लेकिन इसके बाद उसने यूएई में पाकिस्तान से दोनों टेस्ट मैच जीतकर वापसी की थी.

तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने दोनों पारियों में भारत को परेशान किया. उन्होंने सात विकेट लिये. भारतीय कप्तान विराट कोहली की नाबाद 104 रन की पारी से मैच का पासा पलटा.

पोथास ने कहा कि दो दिग्गजों माहेला जयवर्धने और कुमार संगकारा के संन्यास लेने के बाद बदलाव के दौर से गुजर उनकी टीम चुनौती के लिये तैयार है.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया की शुरूआत श्रीलंका में हो गयी थी. चीजों में रातों रात बदलाव नहीं आया. हमने पाकिस्तान के खिलाफ दो अच्छे टेस्ट मैच खेले और यहां चुनौती पेश की लेकिन अभी हमें लंबी राह तय करनी है. भविष्य में यह बेहतरीन टीम बनने जा रही है और इसमें कोई संदेह नहीं है.’’ भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका ने दूसरी पारी में सात विकेट 75 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इससे पोथास ज्यादा परेशान नहीं हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप सात विकेट गंवाते हो तो यह चिंता का विषय है लेकिन मुझे लगता है कि भारत के खिलाफ लगातार दो श्रृंखलाओं से श्रीलंका को भविष्य में मजबूत टीम बनने में मदद मिलेगी. जब आप मजबूत टीमों के खिलाफ दबाव की परिस्थितियों में खेलते हो तो बेहतर टीम बनते हो. विकेट गंवाना चिंता का विषय है लेकिन हमने जिस तरह की चुनौती पेश की मैं उससे अधिक उत्साहित हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वो 7 बड़े क्रिकेटर जिनपर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय
वो 7 बड़े क्रिकेटर जिनपर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget