एक्सप्लोरर

INDvSL: धवन की सबसे बड़ी पारी पर भारी पड़े कुसाल परेरा, श्रीलंका ने 5 विकेट से जीता पहला टी20

कुसाल परेरा की आतिशी पारी के आगे टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन की करियर की सर्वोच्च पारी भी आखिर में बेकार चली गयी. कुसाल परेरा के धमाकेदार अर्धशतक के कारण ट्राई सीरीज़ के पहले मैच में यहां मेजबान श्रीलंका के हाथों पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी.

नई दिल्ली/कोलंबो: कुसाल परेरा की आतिशी पारी के आगे टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन की करियर की सर्वोच्च पारी भी आखिर में बेकार चली गयी. कुसाल परेरा के धमाकेदार अर्धशतक के कारण ट्राई सीरीज़ के पहले मैच में यहां मेजबान श्रीलंका के हाथों पांच विकेट से हार झेलनी पड़ी.

धवन ने 49 गेंदों पर छह छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 90 रन बनाये जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है. उन्होंने मनीष पांडे (35 गेंदों पर 37 रन) के साथ तब तीसरे विकेट के लिये 95 रन की साझेदारी की. इससे भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने और दो विकेट नौ रन पर गंवाने के बावजूद पांच विकेट पर 174 रन बनाये.

कुसाल परेरा ने 37 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 66 रन बनाये. भारत ने बीच में विकेट निकालकर वापसी की कोशिश की लेकिन तिसारा परेरा (दस गेंदों पर नाबाद 22) ने श्रीलंका को संकट में नहीं पड़ने दिया जिसने आखिर में 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 175 रन बनाकर जीत दर्ज की.

यह भारत की 2015 के बाद श्रीलंका में किसी भी प्रारूप में पहली हार है. इस बीच उसने पांच टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच में जीत दर्ज की थी.

श्रीलंका ने भी कुसाल मेंडिस (11) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन कुसाल परेरा आक्रामक मूड में क्रीज पर उतरे. रोहित शर्मा का तीसरे ओवर में ही पहले बदलाव के रूप में शार्दुल ठाकुर को गेंद सौंपने का फैसला सही साबित नहीं हुआ.

ठाकुर के इस ओवर में 27 रन बने और इस तरह से यह भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे महंगा ओवर साबित हुआ. कुशाल परेरा ने पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि एक नोबाल भी थी. इससे श्रीलंका केवल 3.4 ओवर में 50 रन पर पहुंच गया. कुशाल परेरा ने केवल 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.

दानुष्का गुणतिलक ने भी दो छक्कों की मदद से 12 गेंदों पर 19 रन बनाये. भारत ने गुणतिलक और कप्तान दिनेश चंदीमल (14) को आउट करके वापसी की कोशिश की. दस ओवर के बाद हालांकि श्रीलंका तीन विकेट पर 101 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था.

कुसाल परेरा की तूफानी पारी का अंत वाशिंगटन सुंदर (28 रन देकर दो विकेट) ने किया जिनकी फ्लाइट लेती गेंद उन्हें छका गयी और बाकी काम विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कर दिया. ठाकुर इसके बाद ही गेंदबाजी के लिये आये. उन्हें उपुल थरंगा का विकेट मिल जाता लेकिन मिडविकेट पर ऋषभ पंत ने कैच छोड़ दिया.

युजवेंद्र चहल ने हालांकि अगले ओवर में थरंगा को पवेलियन भेजकर भारत की उम्मीद जगा दी. श्रीलंका को आखिरी पांच ओवरों में 38 रन चाहिए थे और उसके पांच विकेट बचे थे.

तिसारा और दासुन शनाका (नाबाद 15) ने यहां से बखूबी जिम्मेदारी संभाली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. जब भारत दबाव बना रहा था तब तिसारा ने जयदेव उनादकट की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम की राह आसान की.

इससे पहले रोहित (शून्य) और सुरेश रैना (एक) के पहले दो ओवर में पवेलियन लौटने के बाद धवन ने अपने फुटवर्क और ताकत का अच्छा नमूना पेश किया और कई दर्शनीय शाट लगाये. शुरू में उनकी टाइमिंग सही नहीं थी लेकिन बाद में उन्होंने प्रवाहमय बल्लेबाजी की. 

INDvSL: धवन की सबसे बड़ी पारी पर भारी पड़े कुसाल परेरा, श्रीलंका ने 5 विकेट से जीता पहला टी20

ऋषभ पंत (23 गेंदों पर 23 रन) रन बनाने के लिये जूझते रहे जिससे श्रीलंका ने आखिरी ओवरों में वापसी की. धवन और पंत ने चौथे विकेट के लिये 49 रन जोड़े. कार्तिक छह गेंदों 13 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने 17वें और 18वें ओवर में केवल दस रन बनाये जिससे वह 180 रन के पार नहीं पहुंच पाया. श्रीलंका की तरफ से दुशमंत चमीरा ने 33 रन देकर दो विकेट लिये.

रोहित का लचर प्रदर्शन जारी रहा और वह पहले ओवर में ही मिडआफ पर कैच दे बैठे. इसके हालांकि जीवन मेंडिस की तारीफ करनी होगी जिन्होंने दौड़ लगाकर हवा में लहराती गेंद को खूबसूरती से कैच में बदला. रोहित ने पिछली पांच अंतरराष्ट्रीय पारियों में केवल 47 रन बनाये हैं.

रैना ने अगले ओवर में अपने तीनों स्टंप खाली छोड़ दिये और नुवान प्रदीप की फुलटास उनका मिडिल स्टंप थर्रा गयी. पहले तीन ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर दस रन था लेकिन धवन और पांडे ने अगले सात ओवर में 69 रन जुटाये जिससे दस ओवर बाद स्कोर दो विकेट पर 80 रन पहुंच गया.

इसमें धवन का योगदान विशेष रहा जिसमें प्रदीप पर जमाये गये उनके लगातार दो छक्के भी शामिल हैं. बायें हाथ का यह बल्लेबाज बीच में डीआरएस रिव्यू से भी बचा. उन्होंने इसका फायदा उठाकर अकिला धनंजय पर एक्स्ट्रा कवर पर चौका जड़कर 30 गेंदों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया.

भारत ने पांडे के रूप में तीसरा विकेट गंवाया जो आकर्षक पारी नहीं खेल पाये. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया.

धवन ने दुशमंत चमीरा पर भी दो छक्के लगाये. इस ओवर में उन्हें जीवनदान भी मिला लेकिन वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक लगाने से चूक गये. दानुष गुणतिलक की गेंद पर वह सही टाइमिंग से शाट नहीं लगा पाये और लांग आफ पर आसान कैच दे बैठे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget