एक्सप्लोरर

SRHvGL: वार्नर की पारी और बिपुल के विस्फोट से फाइनल में SRH

गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद कप्तान डेविड वार्नर के नाबाद अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 9 में गुजरात लायंस पर जीत की हैट्रिक बनाते हुए चार विकेट की जीत के साथ फाइनल में जगह ब

SRHvGL: वार्नर की पारी और बिपुल के विस्फोट से फाइनल में SRH

नई दिल्ली: गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद कप्तान डेविड वार्नर के नाबाद अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 9 में गुजरात लायंस पर जीत की हैट्रिक बनाते हुए चार विकेट की जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई.



गुजरात के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वार्नर ने 58 गेंदों में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन की पारी खेलने के अलावा बिपुल शर्मा(11 गेंद में नाबाद 27, तीन छक्के) के साथ सातवें विकेट के लिए 3.3 ओवर में 46 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे टीम चार गेंद शेष रहते छह विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही.



लायंस की ओर से चाइनामैन गेंदबाज शिविल कौशिक ने 22 रन देकर दो जबकि ड्वेन ब्रावो ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.



इन दोनों टीमों के बीच 21 अप्रैल को हुए आईपीएल नौ के पहले मैच में हैदराबाद ने 10 विकेट जबकि छह मई को हुए दूसरे मैच में भी वार्नर की ही टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी.



लायंस ने इससे पहले बेन कटिंग :20 रन पर दो विकेट: और भुवनेश्वर कुमार :27 रन पर दो विकेट: की धारदार गेंदबाजी के बीच आरोन फिंच :50: के अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर 162 रन बनाए. फिंच ने 13 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 32 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे और रविंद्र जडेजा :15 गेंद में नाबाद 19: के साथ छठे विकेट के लिए 51 रन भी जोड़े.



सनराइजर्स की शुरूआत खराब रही. वार्नर ने प्रवीण कुमार की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला लेकिन शिखर धवन :00: अगले ओवर में गैरजरूरी रन लेने की कोशिश में रन आउट हुए. वार्नर और मोइजेस हेनरिक्स :11: दोनों ने प्रवीण और धवल कुलकर्णी पर चौके जड़े. 



ड्वेन स्मिथ ने हालांकि पहली ही गेंद पर हेनरिक्स को कवर्स में एकलव्य द्विवेदी के हाथों कैच करा दिया. युवराज सिंह :08: ने स्मिथ पर चौके के साथ खाता खोला. टीम ने पावर प्ले में दो विकेट पर 46 रन बनाए. वार्नर ने लायंस के कप्तान सुरेश रैना पर पारी का पहला छक्का और फिर चौका जड़ा लेकिन अगले ओवर में बायें हाथ के गेंदबाज कौशिक की गेंद को उठाकर खेलने की कोशिश में युवराज लांग आफ पर स्मिथ को कैच दे बैठे.



वार्नर ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने कौशिक पर चौके के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूर किया लेकिन दीपक हुड्डा :04: ड्वेन ब्रावो की सीधी गेंद पर पगबाधा आउट हुए.



कौशिक ने बेन कटिंग :08: को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराके सनराइजर्स को पांचवां झटका दिया.



वार्नर ने स्मिथ की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 15वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. नमन ओझा :10: ने भी इसी ओवर में छक्का जड़े जिससे ओवर में 19 रन बने.



हैदराबाद को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 47 रन की दरकार थी. ब्रावो ने 16वें ओवर में सिर्फ दो रन दिए और ओझा को पवेलियन भेजा.



बिपुल शर्मा ने प्रवीण और कुलकर्णी पर छक्के के साथ दबाव कुछ कम किया. वार्नर ने 19वें ओवर में ब्रावो पर दो चौके मारे जबकि बिपुल ने छक्का जड़ा जिससे टीम को अंतिम ओवर में पांच रन चाहिए थे. वार्नर ने प्रवीण पर चौका और फिर एक रन के साथ टीम को जीत दिलाई.



इससे पहले टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लायंस की भी शुरूआत खराब रही. द्विवेदी :05: पहले ओवर में ही भुवनेश्वर की गेंद को कट करने की कोशिश में थर्ड मैन पर ट्रेंट बोल्ट को कैच दे बैठे.




मुस्तफिजुर रहमान के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से आईपीएल 2016 में पहला मैच खेल रहे बोल्ट का स्वागत सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम :32: ने दो चौकों के साथ किया लेकिन इस तेज गेंदबाज ने अपने अगले ओवर में लायंस के कप्तान सुरेश रैना :01: को पगबाधा कर दिया. दिनेश कार्तिक :26: ने बोल्ट पर चौके के साथ खाता खोला जबकि मैकुलम ने बरिंदर सरन पर दो चौके मारे. लायंस ने पावर प्ले में दो विकेट पर 38 रन बनाए.



कार्तिक ने मोइजेस हेनरिक्स पर चौके के साथ आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर बिपुल शर्मा की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद में गैरजरूरी रन लेने की कोशिश में मैकुलम के लौटाने पर शार्ट थर्ड मैन पर खड़े बोल्ट के सटीक निशाने का शिकार बने.



आरोन फिंच ने सरन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा. फिंच को बिपुल के अगले ओवर में सरन ने शार्ट फाइन लेग पर जीवनदान दिया. बिपुल ने हालांकि इसी ओवर में मैकुलम को डीप कवर में भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया. मैकुलम ने 29 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके जड़े.



ड्वेन स्मिथ :01: भी इसके बाद कटिंग की गेंद को सीधे डीप प्वाइंट पर शिखर धवन के हाथों में खेल गए जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 83 रन हो गया.



फिंच ने 14वें ओवर में हेनरिक्स पर दो चौकों और एक छक्के के साथ टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया. दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने बोल्ट पर लगातार दो चौके जड़े जबकि जडेजा ने भुवनेश्वर पर अपना पहला चौका मारा.



फिंच ने कटिंग पर चौके के साथ 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली फुलटॉस को विकेटों पर खेल गए.



ड्वेन ब्रावो :10 गेंद में 20: ने इसके बाद कटिंग पर चौके के साथ खाता खोला और बोल्ट पर भी तीन चौके मारे. वह हालांकि अंतिम ओवर में भुवनेश्वर की सीधी गेंद पर बोल्ड हुए. लायंस की टीम अंतिम सात ओवर में 79 रन जोड़ने में सफल रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget