एक्सप्लोरर

Fastest Century: 21 साल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने तोड़ा डिविलियर्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 29 गेंदों में जड़ दिया शतक

Jake Fraser Mcgurk: 21 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पहले सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, और फिर अगली 11 गेंदों में 50 रन बनाकर 29 गेंदों में शतक जड़ दिया.

Jake Fraser Mcgurk 29 Balls Century: साउथ ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने एबी डिविलियर्स का सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जैक फ्रेसर मैकगुर्क ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ते हुए तस्मानिया के खिलाफ वनडे मैच में महज 29 गेंद में सेंचुरी लगाई. इसके साथ ही डिविलियर्स का रिकॉर्ड धराशायी हो गया. 

21 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने पहले सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, और फिर अगली 11 गेंदों में 50 रन बनाकर 29 गेंदों में शतक जड़ दिया. इससे पहले लिस्ट ए मैचों में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था. उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल वनडे में 31 गेंदों में शतक लगाया था. 

ऑस्ट्रेलिया के 21 वर्ष के बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अगला पचासा सिर्फ 11 गेंद में पूरा किया. उन्होंने एक ओवर में ही 32 रन निकाल दिये. वह आखिर में 38 गेंद में 125 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में डिविलियर्स के नाम रहेगा रिकॉर्ड 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के 21 साल के बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने लिस्ट में यह रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, वनडे इंटरनेशनल के रिकॉर्ड और रन लिस्ट ए में भी जोड़े जाते हैं. ऐसे में अब लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड  जेक फ्रेजर मैक्गर्क के नाम ही रहेगा, लेकिन वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम ही रहेगा. 

डिविलियर्स ने 31 गेंदों में जड़ा था शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक जड़ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उनसे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन के नाम था. एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 36 गेंदों में शतक लगाया था. अब वह दूसरे नंबर पर हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी हैं. अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 1996 में 37 गेंदों में शतक लगाया था. 

ये भी पढ़ें...

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए राशिद खान का बड़ा फैसला, दान करेंगे वर्ल्ड कप की पूरी मैच फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 
IPL 2026 शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे देखें लाइव? जानें A टू Z डिटेल 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गौतम गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
'कोच साहब आपकी स्माइल' वाले धोनी के पोस्ट पर बोले गंभीर, बताया मैच में क्यों नहीं मुस्कुराते 
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में पाकिस्तान हुआ शर्मसार, वनडे में सिर्फ 114 पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget