एक्सप्लोरर

CBSE Revaluation 2024: सीबीएसई 12वीं के लिए आज से शुरू होगा रीइवैल्युएशन का प्रोसेस, यहां समझ लें पूरी प्रक्रिया

CBSE Class 12 Revaluation Begins Today: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज यानी 17 मई को 12वीं के लिए रीइवैल्युएशन का प्रोसेस शुरू कर देगा. कहां से अप्लाई करना है, जानिए.

CBSE To Begin Class 12 Revaluation Process Today: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 17 मई 2024 दिन शुक्रवार को 12वीं कक्षा के लिए पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर देगा. वे कैंडिडेट्स जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं वे कॉपियों की पुन: जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – cbse.gov.in. समझते हैं पूरा प्रोसेस.

ऐसे काम करता है पूरा प्रोसेस

रीइवैल्युएशन की प्रक्रिया एक स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस है जिसमें एक चरण पूरी होने के बाद दूसरे के लिए अप्लाई किया जा सकता है. अगर आप पहले स्टेप के रिजल्ट से संतुष्ट हैं तो आगे के लिए आवेदन न करें. ये सभी चरण ऑनलाइन ही पूरे किए जा सकते हैं. इसका डिटेल हम यहां साझा कर रहे हैं.

सबसे पहले करें वैरीफिकेशन के लिए अप्लाई

कैंडिडेट्स को सबसे पहले मार्क्स के वैरीफिकेशन के लिए आवेदन करना होता है. ये ऑनलाइन होगा और बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है. इसमें आपके नंबरों का टोटल चेक किया जाता है कि कहीं गलत टोटल तो नहीं हो गया है.

इसके बाद नये अंक जो कम या ज्यादा या उतने ही कुछ भी हो सकते हैं, रिलीज किए जाते हैं. इसके बाद स्टूडेंट चाहे तो इसे स्वीकार कर ले या आंसर-शीट की फोटोकॉपी मांग ले. पहला चरण 17 मई से 21 मई के बीच पूरा किया जा सकता है.

फोटोकॉपी मांगने के बाद क्या

बोर्ड से फोटोकॉपी मांगने के बाद आपको उसे चेक करना होता है. अगर नंबरों से संतुष्ट हैं और कहीं कोई गड़बड़ नहीं दिख रही है तो प्रोसेस को यहीं खत्म कर सकते हैं. इसके लिए तारीख तय हुई है 1 और 2 जून 2024.

अब अगर नंबरों से या मार्क्स से या कॉपी चेकिंग से संतुष्ट नहीं हैं तो रीइवैल्युशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यानी आप चाहते हैं कि कॉपी फिर से जांची जाए. इसके लिए तारीख तय हुई है 6 और 7 जून 2024. तय तारीखों के अंदर ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर लें.

फाइनल नंबर करने होंगे स्वीकार

रीइवैल्युएशन के बाद अगर आपका एक भी नंबर कम या ज्यादा होता है तो आपको वही स्वीकर करना होगा. ये समझ लें कि अंक कम होते हैं तो भी रीइवैल्युएशन का परिणाम ही फाइनल होगा, इसे बदला नहीं जा सकता. हर चरण के लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. पहले के बाद ही दूसर और फिर तीसरा चरण होगा.

मार्कशीट देनी होगी, शुल्क भरना होगा

अपने अंक बदलने की इस पूरी प्रक्रिया में आपको मार्कशीट सरेंडर करनी होगी. वर्तमान रिजल्ट को बोर्ड को सौंपे और उसके बाद अप्लाई करें. शुल्क कुछ इस प्रकार है. वैरिफिकेशन के लए 500 रुपये देने होंगे, आंसर-शीट की फोटोकॉपी चाहिए तो 700 रुपये शुल्क देना होगा. इस बारे में और डिटेल या अपडेट जानने के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: आज इतने बजे जारी होंगे जेईई एडवांस्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget