एक्सप्लोरर

SA vs IND: पांड्या की गलती पर भड़के दिग्गज, कहा- नहीं मिल सकती माफी

क्रिकेट के मैदान पर की गई एक गलती टीम के साथ-साथ पूरे मैच पर असर डालती है. गलती किसी से भी हो सकती है लेकिन जो गलती हार्दिक पांड्या(15) ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन की उसे किसी तरह से माफ किया नहीं जा सकता

क्रिकेट के मैदान पर की गई एक गलती टीम के साथ-साथ पूरे मैच पर असर डालती है. गलती किसी से भी हो सकती है लेकिन जो गलती हार्दिक पांड्या(15) ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन की उसे किसी तरह से माफ किया नहीं जा सकता. ये कहना था भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत की उम्मीद कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर थी. साउथ अफ्रीका के पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 152 रन पीछे थी और उसे मैच में बने रहने के लिए एक लंबी साझेदारी की जरूरत थी. लेकिन अपने कल के स्कोर में 4 रन जोड़ने के बाद पांड्या रन आउट हो गए.

पांड्या के रन आउट होने में सबसे बड़ी गलती खुद उनकी ही थी. कोहली के शॉट पर पंड्या ने एक रन लेने की कोशिश की, कप्तान ने उन्हें मना कर दिया. हार्दिक मुड़े और पॉपिंग क्रीज के नजदीक पहुंच गए, लेकिन यहां पहुंचते ही उनकी चाल बदल गई. उनका अंदाज ऐसा हो गया मानो वह पार्क में टहल रहे हों. फिलेंडर ने डायरेक्ट थ्रो कर पांड्या को गलती का एहसास करा दिया. यूं तो पांड्या क्रीज के अंदर थे, लेकिन उनका बल्ला और पांव दोनों ही हवा में था.

पांड्या के इस तरह आउट होने के बाद कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने तुरंत ही कहा, 'यह पूरी तरह अक्षम्य है.'

वहीं दिग्गज खिलाड़ी रहे संजय मांजरेकर ने हार्दिक की आलोचना करते हुए कहा, 'आत्मविश्वास और अहंकार के बीच एक महीन रेखा होती है. आप सचिन तेंदुलकर को देखिए कि वह कितने अति प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे, लेकिन उनके भीतर कभी भी अहंकार नहीं था', मांजरेकर बोले, 'यह पंड्या का अहंकार हो सकता है, जिसने उन्हें वापस लौटने में योगदान दिया'

हार्दिक को यकनीन अपनी गलती का एहसास होगा और इससे सबक लेने की कोशिश करेंगे. भारत की पहली पारी 307 रनों पर खत्म हुई. कप्तान कोहली ने 153 रनों की शानदार पारी खेली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget