एक्सप्लोरर

जीत की हकदार थी साउथ अफ्रीकी टीम: विराट कोहली

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे मैच में मिली हार से भारतीय कप्तान विराट कोहली दुखी हैं लेकिन उन्होंने माना कि मेहमान टीम जीत की हकदार थी, उन्होंने मैच के दौरान बेहतरीन जज्बा दिखाया.

जोहानिसबर्ग: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे मैच में मिली हार से भारतीय कप्तान विराट कोहली दुखी हैं लेकिन उन्होंने माना कि मेहमान टीम जीत की हकदार थी, उन्होंने मैच के दौरान बेहतरीन जज्बा दिखाया.

भारत के खिलाफ मिली चौथे वनडे में जीत के बाद साउथ अफ्रीका सीरीज में बरकरार है. इससे पहले भारतीय टीम ने लगातार तीन वनडे मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई थी.

मैच के बाद कोहली ने कहा, ‘‘आपको साउथ अफ्रीका को जीत का श्रेय देना होगा. मुझे लगता है कि उन्होंने काफी शानदार जज्बा दिखाया, उन्होंने बेहतर खेल दिखाया और वे जीत के हकदार थे. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी टीम अच्छी है, हमें उनसे अच्छे क्रिकेट की उम्मीद थी और वे अच्छा भी खेले. हमें पता था कि एक और जीत दर्ज करने के लिये हमें अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ होना होगा और इसके लिये बेहद कड़ा परिश्रम करना होगा. ’’

शिखर धवन और कोहली ने अच्छा खेल दिखाया था जिससे भारत ने बारिश के कारण हुई पहली बाधा से पहले दो विकेट 200 रन बना लिये थे लेकिन इसके बाद टीम लय गंवा बैठी और सात विकेट पर 289 रन ही बना सकी.

भारत ने 16.3 ओवर में महज 89 रन बनाये. कोहली ने कहा, ‘‘ब्रेक के बाद जब शिखर और जिंक्स (अंजिक्य रहाणे) बल्लेबाजी के लिये उतरे तो विकेट थोड़ा अलग तरह बर्ताव कर रहा था. ब्रेक के बाद यह बल्लेबाजी के लिये इतना अच्छा नहीं था. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रेक के बाद मौसम थोड़ा ठंडा हो गया, शाम में विकेट थोड़ा तेज हो गया और ऐसा पूरी पारी के दौरान जारी रहा इसलिये मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ी दूसरे हाफ में क्रीज पर जम सके. ’’

कोहली को लगता है कि साउथ अफ्रीका को बारिश की बाधा का फायदा मिला. उन्होंने कहा, ‘‘खेल के ओवर कम होना और लक्ष्य कम होना शायद उनके पक्ष में रहा, उन्होंने गेंद को लगातार हिट किया, भले ही परिस्थितियां कैसी भी रही हों. अगर यह पूरा गेम होता तो नहीं पता कि परिणाम कुछ और भी हो सकता था. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक तरह से टी-20 का मैच था, जिसमें आप गेंदबाजों पर हावी हो जाते हो और यह तब मुश्किल हो जाता है जब बल्लेबाज लय में आ जाता है. जब एक टीम लय में आ जाती है तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget