एक्सप्लोरर

'बतौर कप्तान 750 से ज्यादा रन...', सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को बताया खुद से बेहतर; जानें क्या कुछ कहा

Shubman Gill: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की. गावस्कर का मानना है कि गिल उनसे बेहतर हैं.

Sunil Gavaskar On Shubman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 754 रन बनाए. इस आंकड़े के साथ गिल टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके. लेकिन फिर भी गावस्कर ने गिल को खुद से बेहतर बताया है. 

बता दें कि गावस्कर के नाम एक सीरीज में 774 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. सीरीज की शुरुआत में गिल का प्रदर्शन देखकर ऐसा ही प्रतीत हुआ था कि वह आसानी से दिग्गज गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 147 रन स्कोर किए थे. फिर दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय कप्तान ने क्रमश: 269 और 161 रन बनाए थे. 

क्या बोले गावस्कर?

पहले गावस्कर भारतीय कप्तान को अपना साइन किया हुआ कैप देते हैं और उनसे कहते हैं कि मैं यह कैप बहुत कम लोगों को देता हूं.

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा, "मेरा, मैं टीम का बच्चा था, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर मैं फेल होता, तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. एक कप्तान के रूप में 754 रन बनाना. 750 रन से ज्यादा, जहां वह अपनी टीम के भाग्य में फर्क ला रहे हैं. उन 20 रन पर मत जाइए, सिर्फ देखिए कि उन 754 रनों ने भारत के लिए क्या किया है."

कप्तान के रूप में सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे गिल

अब शुभमन एक सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से पीछे रह गए हैं. गौर करने वाली बात यह है कि शुभमन गिल के लिए ये बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज है, जिसमें उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया का ध्यान खींचा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान के रूप में गिल आगे कैसा प्रदर्शन करते हैं. वहीं देखने वाली बात यह भी होगी कि गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज ड्रॉ करवा पाती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget