एक्सप्लोरर

ED ऑफिस पहुंचे शिखर धवन,ऑनलाइन बेटिंग केस में पूछताछ जारी

भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ED के दफ्तर पहुंच गए हैं. उनका नाम ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है.

भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ED के दफ्तर पहुंच गए हैं. उनका नाम ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है और केस की जांच में शामिल होने के लिए कहा है. धवन इस मामले में ईडी की जांच का सामना करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर होंगे. इससे पहले सुरेश रैना, युवराज सिंह और हरभजन सिंह से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है.

मामला क्या है?

यह पूरा मामला 1xBet नाम के ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है. भारत में बेटिंग यानी सट्टा खेलना अवैध माना जाता है, लेकिन इस ऐप ने सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए लोगों को बैटिंग करने के लिए लुभाने की कोशिश की है. आरोप है कि कई भारतीय क्रिकेटरों ने भी इस ऐप का प्रचार किया है. अब ईडी यह जांच कर रही है कि क्या इन खिलाड़ियों ने प्रमोशन के दौरान किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में भी हिस्सा लिया था.

धवन से क्यों हो रही पूछताछ?

ईडी का मानना है कि शिखर धवन ने सोशल मीडिया के जरिए इस ऐप का प्रचार किया था. जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि धवन की इस प्रमोशन में क्या भूमिका थी, उन्हें इसके बदले क्या भुगतान मिला और क्या इस पैसे का लिंक मनी लॉन्ड्रिंग से है.

धवन से पूछे जाने वाले सवाल मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर आधारित होंगे

-उन्होंने इस ऐप का प्रचार किसके कहने पर किया?

-उन्हें इसके बदले कितनी रकम दी गई?

-क्या उन्हें पता था कि यह ऐप भारत में अवैध है?


पहले भी फंसे कई क्रिकेटर

शिखर धवन से पहले इस मामले में युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह से पूछताछ हो चुकी है. इन खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग समय पर इस ऐप का प्रचार किया था. हालांकि, अभी तक किसी खिलाड़ी के खिलाफ सीधे तौर पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है.

आगे क्या?

अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि शिखर धवन ईडी के सामने क्या बयान देते हैं और क्या जांच के बाद उनके खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं. फिलहाल, ईडी यह साफ करने में जुटी है कि खिलाड़ियों की भागीदारी सिर्फ विज्ञापन तक सीमित थी या वे इस पूरे नेटवर्क का हिस्सा भी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget