एक्सप्लोरर

Babar Azam: 'बाबर आजम मेरे छोटे भाई की तरह हैं लेकिन...' शाहिद अफरीदी ने पाक कप्तान की बल्लेबाजी में बतायी यह खामी

Babar Azam in T20Is: पाकिस्तान के कप्तान और सलामी बल्लेबाज बाबर आजम का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्ट्राइक रेट महज 127 है. इसे शाहिद अफरीदी ने पाक टीम की बड़ी कमजोरी बताया है.

Shahid Afridi on Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने वर्तमान कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की बल्लेबाजी में एक खामी बताई है. यह खामी बाबर के टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी अंदाज से जुड़ी हुई है. शाहिद अफरीदी का कहना है कि बाबर टी20 क्रिकेट में धीमी शुरुआत करते हैं. अफरीदी ने उनकी इस कमी को दूर करने का एक सुझाव भी दिया है.

शाहिद अफरीदी ने न्यूज24 के साथ बातचीत में कहा, 'बाबर आजम मेरे छोटे भाई की तरह है और मैंने उनकी कभी आलोचना नहीं की है. लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि टी20 क्रिकेट में आपको एक अच्छे स्ट्राइक रेट से खेलने की जरूरत होती है. बाबर अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ा वक्त लेते हैं, ऐसे में उन्हें हमेशा एक ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो दूसरे छोर से 135-140 की स्ट्राइक रेट से रन बनाता रहे.' अफरीदी ने कहा, 'हमने PSL में देखा है कि कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में टॉप ऑर्डर में खेल सकते हैं और बाबर के साथ अच्छी साझेदारी कर सकते हैं.'

PSL में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में हो जाते हैं धीमे
PSL 2023 में बाबर आजम ने जमकर रन बनाए और वह ताबड़तोड़ अंदाज में भी खेले. वह PSL के इस सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा रन (522) बनाने वाले बल्लेबाज रहे. यहां पहले पायदान पर मोहम्मद रिजवान (550) रहे. दोनों का बल्लेबाजी औसत 50 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 142 से ऊपर रहा. दोनों की ही टीमें PSL के प्लेऑफ में तो पहुंची थी लेकिन टाइटल नहीं जीत पायी. 

फिलहाल, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर और रिजवान ही पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करते हैं. दोनों बल्लेबाज हमेशा धीमे अंदाज में पारी की शुरुआत करते हैं. इसे लेकर दोनों की आलोचना भी होती रही है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जहां बाबर आजम का स्ट्राइक रेट महज 127 है, वहीं मोहम्मद रिजवान केवल 126 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें...

ATP Rankings: 18 साल में पहली बार टॉप-10 रैंकिंग से बाहर हुए राफेल नडाल, जानें क्यों ATP रैंकिंग में फिसला यह दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget