एक्सप्लोरर

सरफराज खान ने सिलेक्टर्स को फिर दिया करारा जवाब, इंग्लैंड के खिलाफ ही ठोके 161 रन

IND Vs ENG: सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से अनदेखा किया गया. सरफराज ने इस बात का जवाब बल्ले से दिया है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम में जगह नहीं मिलने पर सरफराज खान ने सिलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है. सरफराज खान ने इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ 161 रन की पारी खेली. सरफराज खान की यह पारी 160 गेंदों पर ही आई और इसमें 18 चौकों के अलावा 5 छक्के भी शामिल रहे. इससे पहले सिलेक्टर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर सरफराज खान को अनदेखा करते हुए रजत पाटिदार को टीम में जगह दी.

लेकिन सरफराज खान ने सिलेक्टर्स के फैसले को एक दिन बाद ही गलत साबित कर दिया है. सरफराज खान की इस पारी की बदौलत इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहली पारी में 493 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इंग्लैंड लॉयन्स पहली पारी में 152 रन ही बना पाया था. इस तरह इंडिया ए को पहली पारी में 341 रन की बड़ी बढ़त हासिल हो गई है. 

सरफराज खान लगातार हो रहे हैं इग्नोर

सरफराज खान को घरेलू क्रिकेट के ब्रैडमैन के तौर भी जाना जाता है. सरफराज खान ने 44 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. इनमें सरफराज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 68.20 के औसत से 3751 रन बनाए हैं. सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में 13 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं. सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट में बेस्ट स्कोर 301 रन है.

सरफराज खान को बीसीसीआई की ओर से हाल ही में 2019-20 में घरेलू क्रिकेट की शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड भी मिला. लेकिन बावजूद इसके सरफराज खान को अभी तक इंडिया की ओर से टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से लगातार सरफराज खान को नेशनल टीम में शामिल करने की मांग होती रहती है. अब सरफराज खान ने धमाकेदार पारी खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन मैचों के लिए मजबूत दावा ठोंक दिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget