एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: संजू सैमसन ने गंवाया आखिरी मौका, टीम में बने रहने की उम्मीद हुई खत्म

Asia Cup 2023: संजू सैमसन मौकों को भुनाने में कामयाब नहीं हो पाए. संजू के स्थान पर टीम इंडिया में तिलक वर्मा की एंट्री हो सकती है.

एशिया कप के लिए आज टीम इंडिया का एलान होने जा रहा है. 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप में हालांकि संजू सैमसन को निराशा का सामना करना पड़ सकता है. संजू सैमसन को एशिया कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिलने की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है. संजू सैमसन के एशिया कप की रेस से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह उनका वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाना है. केएल राहुल एशिया कप के लिए भारत के मुख्य विकेटकीपर होंगे. वहीं ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर और ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में जगह दी जाएगी.

दरअसल, संजू सैमसन के पास एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टर्स को प्रभावित करने का अच्छा मौका था. लेकिन वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ पांच पारियों में मौका मिलने के बावजूद संजू सैमसन एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. संजू सैमसन को अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. अब संजू सैमसन के लिए टीम में जगह बचाए रखने की कोई उम्मीद नज़र नहीं आ रही है.

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की होगी वापसी

एशिया कप के लिए भारत को बड़ी राहत मिली है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट से हो चुके हैं. इन दोनों की मिडिल ऑर्डर में वापसी होगी. टॉप ऑर्डर पहले से ही फिक्स है. ऐसे में बैकअप के लिए सिर्फ एक या दो खिलाड़ियों को ही जगह मिल सकती है. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा बैकअप की रेस में बने हुए हैं.

सूर्यकुमार यादव पर हालांकि टीम मैनेजमेंट एक और दांव लगाना चाहता है. सूर्यकुमार वनडे में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मुश्किल हालात में भी सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की. वहीं तिलक वर्मा ने भी डेब्यू सीरीज में उम्मीद से बढ़कर ही प्रदर्शन किया. तिलक वर्मा के पास तेजी से रन बनाने की क्षमता है. लेफ्ट हैंडर होना भी तिलक वर्मा के हक में जाता है और उन्हें सरप्राइज पैकेज के तौर पर टीम में चुना जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget