एक्सप्लोरर

Sanju Samson: वर्ल्ड कप चूके... और अब घरेलू क्रिकेट में भी फेल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में नहीं चल रहा संजू सैमसन का बल्ला

Syed Mushtaq Ali Trophy 2023: घरेलू टी20 टूर्नामेंट 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023' के शुरुआती दो मुकाबलों में संजू सैमसन महज 23 रन बना पाए हैं.

Sanju Samson in SMAT 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में असफल रहने वाले धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन घरेलू क्रिकेट में भी फेल हो रहे हैं. 16 अक्टूबर से शुरू हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (घरेलू टी20 टूर्नामेंट) में संजू सैमसन का बल्ला बेरंग नजर आ रहा है. दो मैचों में वह महज 23 रन बना पाए हैं. पहले मुकाबले में तो वह महज एक रन पर आउट हो गए थे. दूसरे मैच में भी वह 22 गेंद खेलकर 22 रन ही बना पाए.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संजू सैमसन केरल की कमान संभाल रहे हैं. वह केरल की ओर से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वह बल्ले से भले ही फ्लॉप हो रहे हैं लेकिन उन्होंने इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अपनी टीम को दोनों मैच जिताए हैं. हालांकि अगर उन्हें फिर से टीम इंडिया में वापसी करनी है तो निश्चित तौर पर कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी रंग बिखेरने होंगे.

वर्ल्ड कप में एंट्री का मौका गंवाया
संजू सैमसन के पास इस बार वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय स्क्वाड में शामिल होने का अच्छा मौका था. ऋषभ पंत की चोट के कारण वह वर्ल्ड कप स्क्वाड के दावेदार थे. उन्हें वर्ल्ड कप के पहले कुछ मुकाबलों में मौके भी मिले लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर सके. उनके प्रदर्शन में अनियमितता रही और यही कारण रहा कि वह भारत की वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह नहीं बना सके. संजू सैमसन इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से ही अनियमित प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे हैं. हालांकि IPL में वह अपना नाम और दाम अच्छे से साबित कर चुके हैं.

संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर
संजू सैमसन ने साल 2015 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं, वनडे डेब्यू में उन्हें 6 साल लगे. जुलाई 2021 में उन्होंने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल खेला. संजू टी20 इंटरनेशनल में तो फ्लॉप रहे लेकिन वनडे में उनका परफॉर्मेंस अच्छा रहा है. टी20 इंटरनेशनल में संजू ने 24 मैचों में 19.68 की औसत से 374 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे में उन्होंने 13 मैचों में 55.71 के दमदार औसत से 390 रन जड़े हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs BAN, World Cup 2023: क्या बांग्लादेश के खिलाफ बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसको अपना 'रोल मॉडल' मानते हैं वैभव सूर्यवंशी? इस भारतीय से मिलती है बड़े-बड़े छक्के लगाने की प्रेरणा
किसको अपना 'रोल मॉडल' मानते हैं वैभव सूर्यवंशी? इस भारतीय से मिलती है बड़े-बड़े छक्के लगाने की प्रेरणा
12 छक्के, 5 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में बाउंड्री से मारे 92 रन; लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
12 छक्के, 5 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में बाउंड्री से मारे 92 रन; लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
मुल्लांपुर में आया 'वैभव' तूफान, सूर्यवंशी के ताप से जले सनराइजर्स; राजस्थान ने ठोक दिए 243 रन
मुल्लांपुर में आया 'वैभव' तूफान, सूर्यवंशी के ताप से जले सनराइजर्स; राजस्थान ने ठोक दिए 243 रन
एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने कर दी छक्कों की बरसात, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; सारे दिग्गज छूटे पीछे
एलिमिनेटर में वैभव सूर्यवंशी ने कर दी छक्कों की बरसात, तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; सारे दिग्गज छूटे पीछे

वीडियोज

Bollywood News: रामचरण की ‘पेड्डी’ के प्रमोशन में बवाल, भोपाल से बेंगलुरु तक हाई वोल्टेज ड्रामा (27.05.26)
Jackie Shroff ने बताया ‘Bhidu’ का असली मतलब, पर्यावरण और पेड़ लगाने को लेकर की खास अपील
Bakrid 2026: Varanasi में नगर निगम का बड़ा एक्शन, बंद कराई बकरा मंडी | Qurbani Controversy |Breaking
Honda City facelift 2026 HEV hybrid first look | #honda #hondacity #autolive
The Most Affordable Chetak | #chetak #bajajchetak #affordable #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, 'नीतीश कुमार जब कमजोर पड़े तो...'
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास
असम में UCC बिल पास: बहुविवाह पर रोक, लिव-इन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, ओवैसी बोले मुसलमानों पर...
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया? कंपोजर ने किया रिएक्ट
नीट पेपर लीक विवाद पर कमेंट की वजह से विशाल ददलानी को इंडियन आइडल से निकाला गया?
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
अब मार्च से मई के बीच नहीं खेला जाएगा IPL? BCCI इन महीनों में शिफ्ट करने का बना रही प्लान
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर  
Explained: US-ईरान जंग के तीन महीने पूरे! कैसे होर्मुज से दुनिया की नसों में घुला जहर, भारत पर चौतरफा मार और IMF की चौंकाने वाली रिपोर्ट
ईरान जंग के तीन महीनों में कैसे होर्मुज से दुनिया में घुला जहर? भारत पर चौतरफा मार, IMF की...
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
बहू को ससुराल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देना क्रूरता नहीं, आपसी रंजिश के लिए कानून का दुरुपयोग गलत : सुप्रीम कोर्ट
Heatwave Health Risks: हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
हीटवेव से ब्रेन और किडनी पर हो रहा असर, गर्मी के इन खतरनाक लक्षणों को कतई न करें इग्नोर
Embed widget