एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की हार के बाद इन दो खिलाड़ियों पर बरसे संजय मांजरेकर

कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर भी टीम इंडिया की इस हार से निराश हैं और उन्होंने टीम की हार के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ विजय शंकर और रिषभ पंत को लताड़ लगाई है.

मई महीने के आखिर में शुरु होने जा रहे क्रिकेट विश्वकप से पहले आखिरी वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दी है. सीरीज़ के आखिरी वनडे मैच को 35 रनों से गंवाकर भारत ने सीरीज़ को 2-3 के अंतर से खो दिया.

इस सीरीज़ की शुरुआत से पहले ये उम्मीद जताई जा रही थी कि टीम इंडिया इस सीरीज़ में अपनी मिडिल ऑर्डर की समस्या से निजात पा लेगी. लेकिन सीरीज़ खत्म होने के बाद भी कप्तान और टीम मैनेजमेंट को इसका जवाब नहीं मिल पाया है कि नंबर चार, पांच छह पर अब किस बल्लेबाज़ को आज़माया जाए.

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर भी टीम इंडिया की इस हार से निराश हैं और उन्होंने टीम की हार के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ विजय शंकर और रिषभ पंत को लताड़ लगाई है.

संजय मांजरेकर ने मैच के बाद ट्विटर पर लिखा, 'मैं विजय शंकर और पंत से इस मैच के बाद बहुत निराश हूं, दोनों के पास अपना हुनर दिखाने का शानदार मौका था. शंकर के पास बड़े शॉट्स हैं, लेकिन वो पंत नहीं हैं. उन्हें स्ट्राइक रेट बढ़ाकर खेलना सीखना होगा, नीचे शॉट्स खेलकर, जैसा कि उनके कप्तान करते हैं.' 

मांजरेकर ने साथ ही ये भी साफ कर दिया कि अंत में विश्वकप के लिए भले ही कोई भी टीम चुनी जाए. लेकिन मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी बहुत अहम रहने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget