एक्सप्लोरर

IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए बढ़ी मुश्किलें, SA20 लीग में अब तक ऐसा रहा सैम कर्रन का प्रदर्शन, देखें आंकड़े

IPL 2023: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन इन दिनों SA20 लीग में खेल रहे हैं. इस लीग में उनका प्रदर्शन आईपीएल 2023 के लिए पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ा रहा है.

IPL 2023: इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन (Sam Curran) इन दिनों एस20 (SA20) में एमआई केपटाउन (MI Cape Town) की ओर से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. सैम कर्रन को आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने मिनी ऑक्शन में 18.5 करोड़ की भारी कीमत देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. कर्रन आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने. 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्हें वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था. उनकी इसी परफॉर्मेंस को देखते हुए पंजाब किंग्स ने उन पर इतनी बड़ी बोली लगाई थी. 

पंजाब किंग्स के लिए बढ़ी मुश्किलें

साउथ अफ्रीका में खेली जा रही एसए20 लीग में सैम कर्रन का प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिल रहा है. उन्होंने अब तक इस लीग में कुल चार मैच खेले हैं. इन मैचों में गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 2 विकेट हाथ लगे हैं. वहीं बल्लेबाज़ी में उन्होंने महज़ 43 रन बनाए हैं. इसमें पहले मैच में उन्होंने 20, दूसरे मैच 0, तीसरे में 15* और चौथे में 8 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाज़ी में उन्हें सिर्फ चौथे मैच में दो विकेट मिले थे. 

कर्रन के यह आंकड़े बता रहे हैं कि एसए20 लीग में गेंद और बल्ले दोनों से नाकाम दिखाई दे रहे हैं. उनकी ये नाकामी आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. उन्हें पंजाब किंग्स ने मोटी रकम देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. 

अब तक ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर

24 वर्षीय कर्रन इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 24 टेस्ट मैचों की 42 पारियों में गेंदबाज़ी करते हुए 47 विकेट और बल्लेबाज़ी करते हुए 38 पारियों में 815 रन बनाए हैं. इसक अलावा 18 वनडे मैचों में उन्होंने गेंदबाज़ी में 16 विकेट अपने नाम किए और बल्लेबाज़ी करते हुए 206 रन बनाए हैं. वहीं 35 टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाज़ी करते हुए 41 विकेट लिए हैं और बल्लेबाज़ी करते हुए 21 पारियों में 158 रन बनाए हैं. 

 

 

ये भी पढ़ें...

स्टीव स्मिथ ने भारत के लिए बजाई खतरे की घंटी, 56 गेंद में जड़ा धमाकेदार शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget