एक्सप्लोरर

सचिन ने हमेशा ही वॉर्न को अपने इशारों पर नचाया, अब तो ब्रेट ली ने भी मानी ये बात

ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर के बैटिंग स्टाइल और बैटिंग टेकनीक की तारीफ की है. ली ने कहा कि सचिन जब शेन वॉर्न का सामना करते थे तो वो मनचाही जगह शॉट लगाते थे.

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. इस दौरान सचिन ने बड़े-बड़े गेंदबाज़ों का सामना किया. इन गेंदबाज़ों के साथ कॉन्टेस्ट में कभी सचिन की जीत होती, तो कभी वो गेंदबाज़ बाज़ी मार जाते, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर शेन वॉर्न और सचिन का कॉन्टेस्ट हमेशा ही देखने लायक रहा. अब दोनों के बीच मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली ने एक खुलासा किया है.

ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर के बैटिंग स्टाइल और बैटिंग टेकनीक की तारीफ की है. ली ने कहा कि सचिन जब शेन वॉर्न का सामना करते थे तो वो मनचाही जगह शॉट लगाते थे. जब-जब सचिन और वॉर्न का सामना हुआ तो इस हाई वोल्टेज़ प्रतियोगिता में हमेशा ही बाज़ी सचिन ने मारी थी. इसके साथ ही साथ ली ने कहा कि तेंदुलकर ने कई बार वॉर्न को अपने इशारों पर नचाया.

ली ने कहा कि तेंदुलकर को आउट करने के लिए वॉर्न कई तरह के वैरीएशन भी अपनाते थे लेकिन सचिन तो गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटते ही उसका सही अनुमान लगाने में माहिर थे और ऐसे में दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले वॉर्न उनके सामने नाकाम रहे.

ब्रेट ली ने कहा, ''सचिन जिस तरह गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटते ही उसे समझ जाते थे और भिन्न तरह की गेंदों को खेलने के लिए भिन्न तकनीक का उपयोग करते थे वह लाजवाब था. वॉर्न कई बार हवा में गेंद को दिशा देने की कोशिश करते थे तो कई बार नहीं. जब भी वह गेंद में वैरिएशन लाते थे कि सचिन उसे समझ लेते थे.''

उन्होंने कहा, ''वॉर्न ने दुनिया भर के अन्य बल्लेबाजों को परेशानी में डाला लेकिन सचिन अन्य बल्लेबाजों की तुलना में गेंद का सही अनुमान लगाते थे. वॉर्न को इससे नफरत थी. वह वापस आकर कहते थे कि उन्होंने सचिन को आउट करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए.''

तेंदुलकर ने वॉर्न के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली हैं. सचिन ने वॉर्न के रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले. इन टेस्ट मैचों में सचिन ने 60 से ज्यादा के औसत से रन बनाए. इसमें 5 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल है. वहीं वनडे मैचों की बात करें तो वॉर्न की मौजूदगी वाले 17 वनडे मुकाबलों में तेंदुलकर ने 5 शतकों की मदद से, 58.70 की औसत से 998 रन बनाए. वॉर्न 12 टेस्ट मैचों में सिर्फ 3 बार तेंदुलकर को आउट कर पाए थे.

ब्रेट ली ने सिर्फ सचिन और वॉर्न को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने और सचिन के कॉन्टेस्ट को लेकर भी बात की. ब्रेट ली ने उस पल के बारे में भी बात की जब उन्होंने सचिन का विकेट लिया था. 2003 में मेलबर्न में खेले गए 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच में पहली बार तेंदुलकर ने ब्रेट ली का सामना किया और पहली ही गेंद पर सचिन विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के हाथों कैच आउट हो गए.

ब्रेट ली ने कहा, ''मैं तब 22 साल का था, जब मुझे लिटिल मास्टर के खिलाफ खेलने का पहला अवसर मिला. मेरी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर गई और मुझे लगा कि मैंने अपना काम कर दिया. मुझे टेस्ट मैच की परवाह नहीं थी क्योंकि मैं सचिन तेंदुलकर को आउट करके बहुत खुश था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget