एक्सप्लोरर

IPL Final 2023: सचिन तेंदुलकर ने बताया कौन जीत रहा फाइनल मुकाबला, शुभमन गिल की तारीफ में लिखी यह बात

CSK vs GT: सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2023 फाइनल मुकाबले से पहले ट्वीट करते हुए बताया कि कौन आज के मैच में विजेता बन सकता है. सचिन के अनुसार 3 विकेट इस खिताबी मैच को तय करेंगे.

CSK vs GT, IPL Final 2023: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. खिताबी मुकाबले से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस मैच के परिणाम को लेकर भविष्यवाणी करते हुए बताया कि आखिर कौन सी टीम ट्रॉफी उठा सकती है. सचिन ने अपने ट्वीट में इस सीजन बल्ले से कमाल दिखाने वाले शुभमन गिल की भी तारीफ की है.

गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मैच विनिंग शतकीय पारी खेली थी. इस पारी के दम पर गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही. अब सचिन ने गिल की तारीफ करने के साथ फाइनल मुकाबले से पहले एक ट्वीट किया है.

सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा कि इस सीजन शुभमन गिल का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है. उनकी 2 शतकीय पारियां तो काफी अहम मौकों पर आईं. एक शतक ने मुंबई को जहां प्लेऑफ में पहुंचा दिया. वहीं दूसरे शतक ने मुंबई की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर ही पानी फेर दिया. यही क्रिकेट के खेल का स्वभाव भी है. शुभमन के खेल में जिस एक बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह उनका स्वभाव, रनों की भूख और विकेटों के बीच में उनकी चतुराई भरी रनिंग.

अपने इस ट्वीट में सचिन ने आगे लिखा कि हाई स्कोरिंग मैचों में हमेशा कई निर्णायक पल होते हैं. शुभमन ने अपनी पारी के दौरान 12वें ओवर से स्कोर को ऐसी गति दी जिससे मुंबई की टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई थी. ऐसा ही कुछ मुंबई की बल्लेबाजी के समय तिलक वर्मा ने किया था, जब उन्होंने शमी के एक ओवर में 24 रन बना दिए. जब तक सूर्यकुमार मैदान पर मौजूद थे हम इस मैच में बने हुए थे.

फाइनल के लिए सचिन ने की यह भविष्यवाणी

आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले के लिए सचिन तेंदुलकर ने अपने इस ट्वीट में लिखा कि गुजरात टीम के 3 मजबूत खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और डेविड मिलर हैं. चेन्नई के लिए यह 3 विकेट आज काफी अहम साबित होने वाले हैं. चेन्नई के पास बल्लेबाजी में गहराई है. ऐसे में यह फाइनल काफी रोमांचक होने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget