एक्सप्लोरर

यूक्रेन संकट की ओर इशारा कर रहा सचिन का यह शांति और प्यार का संदेश, मास्टर-ब्लास्टर ने कबूतर को बचाते हुए शेयर किया वीडियो

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के साथ वह शांति और प्यार का एक संदेश भी देते हुए नजर आ रहे हैं.

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह प्यार और शांति का एक खूबसूरत संदेश (Peace Message) देते नजर आए हैं. दरअसल, यह वीडियो एक घायल कबूतर से जुड़ा हुआ है. वीडियो में सचिन उस घायल कबूतर के लिए दाना-पानी का इंतजाम करते हैं और फिर उसके इलाज के लिए हॉस्पिटल भी ले जाते हैं. इस पूरे वीडियो में सबसे खास बात उनका संदेश है जो उन्होंने कैप्शन में दिया है. सचिन ने कैप्शन में लिखा है, 'थोड़ी सी देखभाल और लगाव हमारी इस दुनिया को और बेहतर जगह बना सकता है.' सचिन ने इस कैप्शन के साथ #Peace और #Birds भी लिखा है.

वीडियो में दिखाई देता है कि सचिन घायल परिंदे को समुद्र के किनारे से उठाते हैं. वे इसे सुरक्षित जगह की ओर ले जाने के लिए आगे बढ़ते हैं. इस दौरान वह कहते हैं कि आशा है कि यह पक्षी जीवित रहेगा. इसके बाद सचिन अपने आसपास के लोगों से इस परिंदे के लिए दाना-पानी का इंतजाम करने को कहते हैं. सचिन यहीं नहीं रूकते वह उस परिंदे को बर्ड स्पेशलिस्ट के पास भी ले जाते हैं, जहां उन्हें बताया जाता है कि कबूतर के पंख पूरी तरह ठीक है लेकिन उसके बाएं पैर में समस्या है.

सचिन का यह वीडियो संदेश देखकर लगता है कि इस परिंदे को बचाने का वीडियो शेयर करने के पीछे उनका मकसद यूक्रेन और रूस के बीच फिर से शांति बहाल करने की ओर है. गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया है. इस युद्ध में सैकड़ों सैनिकों और आमजनों की मौत हो चुकी है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके नाम टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं. यही नहीं, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं. संन्यास के आठ साल बाद भी दूर-दूर तक कोई खिलाड़ी उनके रिकॉर्ड्स के आसपास भी नजर नहीं आता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget