एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar ने 19 साल की उम्र में हेडिंग्ले के मैदान पर रचा था इतिहास, जानें दिलचस्प आंकड़े

सचिन तेंदुलकर ने साल 1992 में काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लिया था. सचिन तब महज 19 साल के थे, यॉर्कशायर की टीम की तरफ से खेलने वाले सचिन पहले विदेशी खिलाड़ी थे.

Headingley Cricket Ground: भारत और इंग्लैंड की टीमें 25 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर आमने सामने होंगी. इस मैदान पर टीम इंडिया लंबे समय बाद मैच खेलेगी. क्या आप जानते हैं कि इस मैदान से क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की यादें जुड़ी हुई हैं? इस मैदान पर सचिन ने महज 19 साल की उम्र में अपना जलवा बिखेरा था. सचिन ने साल 1992 में काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेकर तमाम रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. चलिए उन पर एक नजर डाल लेते हैं. 

1992 में काउंटी क्रिकेट खेलने गए थे सचिन तेंदुलकर
भारत के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 1992 में काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लिया था. सचिन तब महज 19 साल के थे, जब उन्होंने यॉर्कशायर काउंटी के साथ खेलने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की तरफ से 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले यॉर्कशायर के महान बल्लेबाज़ जेफ्री बॉयकॉट ने सचिन को काउंटी क्रिकेट तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

यॉर्कशायर की तरफ से खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी थे सचिन 
हेडिंग्ले मैदान पर काउंटी टीम यॉर्कशायर में 1992 से पहले कभी कोई विदेशी खिलाड़ी खेला नही था. सचिन तेंदुलकर ने मैदान पर कदम रखते ही यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. उस साल यॉर्कशायर का पहला मुकाबला हैम्पशायर के खिलाफ था. इस मैच में सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 86 रन जड़ दिए. उस मैच में विपक्षी टीम में मैलकम मार्शल जैसे दिगग्ज गेंदबाजों के भी सचिन ने पसीने छुड़ा दिए थे. 

एक सीजन में बनाए थे 1070 रन
1992 के काउंटी क्रिकेट सीजन में यॉर्कशायर की तरफ से खेलेत हुए सचिन ने 16 मैचों में 1070 रन बनाए थे, जिसमे 1 शतक और 7 अर्धशतकीय पारी शामिल थीं. इस दौरान उनका औसच करीब 47 रहा. बाद में मास्टर ब्लास्टर ने कई बार कहा था कि 1992 की काउंटी सीजन के अनुभव ने उन्हें बेहतरीन बल्लेबाज़ बनाने में मदद  की थी. 

25 अगस्त से यॉर्कशायर के मैदान पर भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच होने जा रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सचिन की काउंटी क्रिकेट की यादों से जुड़े इस मैदान पर टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन कर पाएगी. हालांकि पिछले रिकॉर्ड्स पर नजर डालें, तो भारतीय टीम का पलड़ा इंग्लैंड की तुलना में भारी नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ेंः ENG vs IND 3rd Test: इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज मार्क वुड चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget