एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar और Yuvraj Singh की तस्वीर वायरल, इस बार क्रिकेट नहीं इस मैदान पर आए नजर

सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह युवराज के साथ गोल्फ के मैदान पर नजर आ रहे हैं.

क्रिकेट के मैदान पर करोड़ों लोगों का दिल जितने वाले टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर एक बार फिर साथ दिखे हैं. इस बार मैदान अलग है लेकिन खलने का जज्बा दोनों खिलाड़ियों का देखते ही बनता है. हम बात कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की. दरअसल सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह युवराज के साथ गोल्फ के मैदान पर नजर आ रहे हैं.

सचिन ने युवराज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,''क्रिकेट से गोल्फ तक.''

बता दें कि युवराज ने हाल में ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह गोल्फ खेल रहे थे. इस वीडियो के साथ युवराज ने लिखा था,'' 'जिंदगी नहीं रुकती! आपको आगे बढ़ते रहना होता है 22 यार्ड्स से 18 छेदों की तरफ.''

क्रिकेट में नहीं होगी युवराज की वापसी

2011 में खेले गए वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के हीरो रहे युवराज सिंह को बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के फैंस उनकी वापसी की उम्मीद लगाए हुए थे. वहीं इस बीच BCCI ने उनके सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की सिफारिश को नामंजूर कर दिया है.

पंजाब की ओर से नहीं खेलेंगे युवराज

दरअसल साल 2019 में 10 जून को युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. जिसके बाद पंजाब की टीम ने युवराज से अपील की थी कि वह अगले साल होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से अपनी वापसी कर सकते हैं. युवराज ने उस प्रस्ताव को अपनाते हुए BCCI में अपने संन्यास के बाद वापसी करने की अर्जी लगाई थी. वहीं BCCI ने पंजाब की ओर से युवराज के खेलने की अपील को नामंजूर कर दिया है.

पंजाब क्रिकेट असोसिएशन ने जताई थी उम्मीद

बता दें कि साल 2011 में खेले गए विश्व कप के दौरान युवराज सिंह को ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था. युवराज सिंह ने भारत के लिए कुल 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 मैच खेले हैं. इसके बाद भारत की ओर से संन्यास लेने के बाद युवराज सिंह ने कनाडा में ग्लोबल टी20 लीग में भी हिस्सा लिया था. पंजाब क्रिकेट असोसिएशन की सीनियर सलेक्शन कमेटी ने युवराज से वापसी की उम्मीद के साथ ही टीम के मेंटोर काम करने की बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget