एक्सप्लोरर

मुंबई ने जारी की विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ शामिल

मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट 2021 के लिए अपने संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. इन संभावित खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर के बेटे तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है.

नई दिल्ली: मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट 2021 के लिए अपने संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. इन संभावित खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर के बेटे तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है. हालांकि ये लिस्ट 104 खिलाड़ियों की है ऐसे में उन्हें टीम में मौका मिलेगा या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.

वहीं इस लिस्ट में पृथ्वी शॉ को भी शामिल किया गया है जिनका फॉर्म इस समय ज्यादा अच्छा नहीं है. बीसीसीआई की तरफ से शनिवार को ही बताया गया था कि, इस साल विजय हजारे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा जबकि रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन इस साल नहीं किया जाएगा.

वहीं दूसरी तरफ एमसीए यानी मुंबई क्रिकेट संघ ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित 104 खिलाड़ियों की लिस्ट अपने वेबसाइट पर जारी की है. अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में इस साल डेब्यू किया था और पहला मैच हरियाणा के खिलाफ खेला था.

टेस्ट मैचों में नहीं मिला मौका

21 साल के अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाज हैं और वो भारतीय टीम को भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी कर चुके हैं. इसके अलावा पृथ्वी शॉ का हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरा अच्छा नहीं रहा था और वो पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रन नहीं बना पाए थे और बाद में उन्हें अन्य तीन टेस्ट मैचों में मौका नहीं मिल पाया था.

मुंबई की संभावित टीम में अर्जुन और पृथ्वी शॉ के अलावा श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, अरमान जाफर, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है. शिविर के लिए तेज गेंदबाज धवन कुलकर्णी को भी टीम में जगह दी गई है.

बता दें कि, शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट पर बड़ा फैसला लेते हुए अभी जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद विजय हजारे ट्रॉफी आयोजित करने का फैसला लिया था. इसके अलावा 87 साल में पहली बार फर्स्ट क्लास घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget