एक्सप्लोरर

RR vs CSK TOSS: चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने जीता टॉस, राजस्थान को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया

RR vs CSK IPL 2019 Toss: खास बात ये है कि दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलकर आई हैं. पिछले मुकाबले में जहां चेन्नई ने कोलकाता को बुरी तरह से पीटा था, वहीं राजस्थान की टीम को अपने आखिरी मुकाबले में कोलकाता के हाथों 8 विकेटों की करारी हार झेलनी पड़ी थी.

इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 12 में आज राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से पिछली हार का बदला लेने उतरी है. इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीत लिया है और राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. इस सीज़न दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले 31 मार्च को हुए मुकाबले में चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान को 8 रनों से हराया था. खास बात ये है कि दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलकर आई हैं. पिछले मुकाबले में जहां चेन्नई ने कोलकाता को बुरी तरह से पीटा था, वहीं राजस्थान की टीम को अपने आखिरी मुकाबले में कोलकाता के हाथों 8 विकेटों की करारी हार झेलनी पड़ी थी. इस मुकाबले के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. हरभजन सिंह और स्कॉट कॉग्लेन की जगह पर मिशेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह दी गई है. जबकि राजस्थान की टीम पर नज़र डाले तो उन्होंने इस मैच के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं. संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है. उनके खेलने को लेकर संस्पेंस बना हुआ था. इसके अलावा 17 साल के बल्लेबाज़ रियान पराग ने इस मुकाबले में अपना डेब्यू किया है. जयदेव उनदकट को भी टीम में शामिल किया गया है. प्रशांत चोपड़ा, कृष्णप्पा गौतम और एस. मिधुन को टीम से बाहर किया गया है. इस सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स ने छह मुकाबले खेले हैं, जिनमें से एक में हार जबकि पांच में उन्हें जीत मिली है. चेन्नई अंकतालिका में टॉप पर बनी हुई है. वहीं राजस्थान की बात करें तो उन्होंने पांच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है, जबकि चार में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है. इस मैच को जीतकर जहां चेन्नई की टीम अंकतालिका में अपने टॉप पोज़िशन को और भी मज़बूत करना चाहेगी, वहीं राजस्थान चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल कर पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी, श्रेयस गोपाल, रियान पराग, जयदेव उनदकट. चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डू प्लेसी, अंबाती रायडू, सुरेश रैना. केदार जाधव, एमएस धोनी, रविन्द्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget