एक्सप्लोरर

रॉस टेलर ने तोड़ा सचिन और कोहली के लगातार 5 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

रॉस टेलर ने इस शतक की मदद से लगातार 6 पारियों में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया. इस करिश्मे के साथ टेलर सचिन और विराट को पीछे छोड़ने में कामयाब हुए.

न्यूजीलैंड ने मंगलवार को श्रीलंका को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 115 रनों से हरा दिया. सेक्सटन ओवल मैदान पर खेले गए मैच में मिली जीत से न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए इस सीरीज में जीत के हीरो रॉस टेलर रहे, जिन्होंने आखिरी मैच में 137 रन की धमाकेदार पारी खेली. इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने इस शतक के साथ सचिन और विराट जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए बेहद ही खास कीर्तिमान बनाए.

रॉस टेलर ने इस शतक की मदद से लगातार 6 पारियों में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया. इस करिश्मे के साथ टेलर सचिन और विराट को पीछे छोड़ने में कामयाब हुए. सचिन और विराट कोहली दोनों ही वनडे मैचों में लगातार 5 पारियों में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बना पाए हैं. सचिन ने ये रिकॉर्ड 1994 में अपने नाम किया था, जबकि विराट कोहली 2012 में यह रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुए थे.

टेलर ने अपनी पिछली 6 पारियों में 181*, 80, 86*, 54, 90 और 137 रन बनाए हैं. अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ टेलर ने केन विलियमसन और एंड्रयू जोन्स के रिकॉर्ड की बराबकी की. इन दोनों खिलाड़ियों ने भी लगातार 6 पारियों में 50 रन से ज्यादा बनाए हैं. हालांकि पाकिस्तान के जावेद मियांदाद लगातार 9 पारियों में 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं.

वनडे क्रिकेट में टेलर की यह 20वीं सेंचुरी थी. इस शतक के साथ ही टेलर ने शहिद अनवर के 20 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की. इसके साथ ही टेलर ने 19 शतक लगाने वाले लारा और जयवर्धने को पीछे छोड़ दिया.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget