एक्सप्लोरर

लगातार तीसरे साल रोहित शर्मा ने जीता क्रिकइन्फो पुरस्कार

लगातार तीसरे साल रोहित शर्मा ने जीता क्रिकइन्फो पुरस्कार



लगातार तीसरे साल रोहित शर्मा ने जीता क्रिकइन्फो पुरस्कार




नई दिल्ली: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे साल मारूति सुजुकी ईएसपीएन क्रिकइन्फो पुरस्कार जीता है जबकि क्रिकेट को अलविदा कह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का नया पुरस्कार जीता.



ये पुरस्कार 2015 में तीनों प्रारूपों में उम्दा प्रदर्शन के लिए दिए गए.



रोहित ने 2013 और 2014 में वनडे क्रिकेट में दोहरे शतकों के लिए पुरस्कार जीता था. उसने इस बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी के लिये पुरस्कार जीता.



रोहित ने धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 106 रन बनाये थे. उसे वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी चुना गया. जूरी में इयान चैपल, कर्टनी वाल्श, जान राइट , महेला जयवर्धने शामिल थे. इनके अलावा अजित अगरकर, संजय मांजरेकर, रसेल अर्नोल्ड और मार्क निकोलस भी जूरी में थे.



सबसे तेज टेस्ट शतक का 30 साल पुराना विवियन रिचर्डस का रिकार्ड तोड़ने वाले मैकुलम को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कप्तान का पुरस्कार मिला. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट तेज गेंदबाजी के पुरस्कार के लिये चुना गया जिसने नाटिंघम में चौथे एशेज टेस्ट में 15 रन देकर आठ विकेट लिये थे. 



सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी का पुरस्कार न्यूजीलैंड के मौजूदा कप्तान केन विलियमसन को मिला जिन्होंने वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ 242 रन बनाये थे. सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी का पुरस्कार एबी डिविलियर्स को मिला जिन्होंने जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंद में विश्व रिकॉर्ड शतक बनाया था. उस पारी में उन्होंने 149 रन बनाये थे.



वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिये टिम साउदी को चुना गया जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंगटन में विश्व कप के एक मैच में 33 रन देकर सात विकेट लिये थे. वहीं टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का पुरस्कार डेविड वीसे को मिला जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट लिये थे.



बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी चुना गया जिसने भारत के खिलाफ पिछले साल वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget