एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को किसने किया ड्रॉप? 'हिटमैन' ने खुद बताई पूरे विवाद की असली सच्चाई; जानें सबकुछ

IND vs AUS 5th Test: क्या रोहित शर्मा को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट से टीम मैनेजमेंट ने ड्रॉप किया था? अब कप्तान रोहित ने खुद बड़ा खुलासा किया है.

Rohit Sharma Dropped: विश्व क्रिकेट में ऐसे बहुत कम कप्तान रहे हैं जब किसी कप्तान ने सीरीज के बीच में खुद को टीम से ड्रॉप कर दिया हो. रोहित शर्मा इस फेहरिस्त में शुमार हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी से खुद को आराम देने का फैसला लिया था. अब रोहित शर्मा ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि आखिर उन्होंने खुद को ड्रॉप करने का फैसला क्यों लिया. बता दें कि रोहित ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में तीन मैचों में कप्तानी की, लेकिन टीम इंडिया तीनों में जीत दर्ज नहीं कर सकी थी.

सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन लंच के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए थे. लंच ब्रेक के समय रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने यह भी बताया कि वो अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं. यह भी गौर करने वाली बात रही कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.

रोहित शर्मा ने क्यों खुद को किया ड्रॉप?

भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने सबकुछ साफ कर दिया है कि उन्हें किसी ने ड्रॉप नहीं किया है. रोहित ने तीखे अंदाज में कहा कि उन्होंने खुद टीम के हित में बाहर बैठने का फैसला लिया था. रोहित ने कहा, "मैंने खुद बाहर बैठने का निर्णय लिया था. मैं अभी इतना ही कहूंगा."

इरफान पठान और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जतिन सप्रू के साथ चर्चा के दौरान रोहित शर्मा ने साफ किया कि वो अच्छी फॉर्म में नहीं थे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कप्तान होते हुए टीम से बाहर बैठने का फैसला आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने टीम के हित में यह फैसला लिया था. बता दें कि रोहित इस सीरीज में अब तक 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, सिडनी टेस्ट से ड्रॉप होने के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget