एक्सप्लोरर

धोनी की तरह रोहित भी लेंगे बड़ा फैसला? आज किसी भी वक्त हो सकता है एलान; सिडनी में भारत को मिलेगा नया कप्तान

Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से पिछड़ रहा है. 10 साल में ऐसा पहली बार होगा जब टीम इंडिया यह सीरीज नहीं जीत पाएगी.

Rohit Sharma Retirement From Test: भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज आए और ढेरों रिकॉर्ड्स को ध्वस्त किया मगर एक ना एक दिन सबको संन्यास का 'कड़वा घूंट' पीना ही पड़ता है. पिछले दिनों बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर रोहित शर्मा की जमकर आलोचना हो रही है. ऐसी अटकलें भी हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट खेलने के बाद रोहित क्रिकेट के लंबे प्रारूप से रिटायरमेंट ले सकते हैं. याद दिला दें कि सालों पहले एमएस धोनी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको स्तब्ध कर दिया था. अब क्या रोहित भी उसी मनोदशा से जूझ रहे हैं, जहां वो सबको चौंकाते हुए अचानक संन्यास का एलान कर सकते हैं.

वह दिन था 30 दिसंबर 2014, जब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत-ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ पर छूटा था. अभी सीरीज में सिडनी टेस्ट बाकी था और भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से पिछड़ रहा था, लेकिन दौरा पूरा होने से पहले ही धोनी का संन्यास अवश्य ही चौंकाने वाला था. 'कैप्टन कूल' के संन्यास के बाद विराट कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी. हालांकि धोनी ने उसके कई साल बाद तक व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखा था.

रोहित शर्मा भी लेंगे संन्यास!

अब रोहित शर्मा भी अपने करियर के उसी पड़ाव पर हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया 2-1 से पिछड़ रही है. रोहित कई पहलुओं के कारण दबाव में हैं. पहला ये कि जब जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत 295 रनों की विशाल जीत दर्ज कर सकता है, तो उसके बाद टीम इंडिया को ऐसा क्या हो गया कि वह रोहित शर्मा की कप्तानी में अगले 3 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सका है. वहीं पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाएगा. रोहित पर दबाव इसलिए भी बढ़ा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मात्र 31 रन बना पाए हैं.

बताते चलें कि इसी साल वो टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. यहां तक कि सिडनी टेस्ट में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है और रोहित शर्मा के खेलने पर हेड कोच गौतम गंभीर ने कुछ रुख सामने नहीं रखा था. बहुत हद तक संभव है कि आज ही रोहित के संन्यास पर फैसला आ सकता है. अगर रोहित सिडनी टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह कप्तानी का भार जसप्रीत बुमराह को दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

ड्रेसिंग रूम की बहस, रोहित से अनबन और सिडनी टेस्ट की प्लेइंग 11... गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget