एक्सप्लोरर

Virat Kohli के साथ खड़े हैं रोहित शर्मा, कपिल देव को भी दिया जवाब

IND Vs ENG: विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टीम में उनकी जगह निशाने पर है. हालांकि विराट कोहली को कप्तान का साथ मिला है.

India Vs England T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया हालांकि तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही. बावजूद इसके सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) आलोचकों के निशाने पर हैं. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी का बचाव किया है.

विराट कोहली ने दूसरे टी20 में 1 और तीसरे टी20 में 11 रन बनाए. निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वर्ल्ड कप टीम में विराट कोहली के चयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. रोहित शर्मा ने हालांकि साफ कर दिया है कि पूरी टीम विराट कोहली के साथ खड़ी है. टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, ''हम विराट कोहली के साथ हैं. विराट कोहली 10 साल तक लगातार टीम को जीत दिलाते रहे हैं. एक दो मैच में किसी का भी परफॉर्मेंस हो सकता है. हमें क्वालिटी में विश्वास है.''

कपिल देव ने विराट कोहली के टीम में बने रहने पर सवाल खड़े किए थे. इसके जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा, ''बाहर क्या कहा जा रहा है हम उसको नहीं सुन रहे हैं. हमें पता है कि अंदर क्या चल रहा है. हमें बाहर की परवाह नहीं है. हमें हर खिलाड़ी की क्वालिटी में विश्वास है.''

विराट के साथ हैं रोहित

रोहित शर्मा ने साफ किया कि वो विराट कोहली के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा, ''अगर वहां क्वालिटी है तो हम उसके साथ हैं. फॉर्म अच्छा और बुरा होसकता है. लेकिन खिलाड़ी की क्वालिटी सब कुछ होती है.''

बता दें कि एजबेस्टन टेस्ट में भी विराट कोहली बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए थे. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है.

PCB से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलने पर भड़के पाकिस्तानी ऑलराउंडर, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDW vs ENGW: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने से चूकीं स्मृति मंधाना, इंग्लैंड के छुड़ाए छक्के
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget