एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: भारत की टेस्ट टीम से बाहर होंगे रोहित? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट पर आया बड़ा अपडेट

India vs New Zealand: रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज पर बड़ा हिंट भी दिया है.

India vs Australia Test: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के लिए यह शर्मनाक हार रही. इस मैच के बाद रोहित शर्मा को लेकर एक अहम अपडेट मिला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं. यह मुकाबला पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा. भारत-ऑस्ट्रेलिया का यह मुकाबला काफी अहम होगा.

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की हार की जिम्मेदारी खुद ही ली है. उन्होंने मुंबई टेस्ट के बाद कहा कि वे कप्तानी के साथ-साथ अच्छी बैटिंग भी नहीं कर पाए. इकॉनोमिक्स टाइम्स की एक खबर के मुताबिक रोहित ने पर्थ टेस्ट में खेलने को लेकर भी संशय जताया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाना है. रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने कहा, ''मैं पर्थ टेस्ट में खेलूंगा या नहीं, इस पर अभी नहीं कह सकता.'' लिहाजा रोहित टेस्ट टीम इंडिया से ब्रेक ले सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित का खराब प्रदर्शन -

न्यूजीलैंड ने भारत को मुंबई टेस्ट में 25 रनों से हरा दिया. रोहित शर्मा ने इस मैच की पहली पारी में 18 रन बनाए थे. वे इसके बाद आउट हो गए. वहीं दूसरी पारी में महज 11 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित का पूरी सीरीज में खराब परफॉर्मेंस देखने को मिला. वे 3 मैचों में सिर्फ 91 रन ही बना सके. यही हाल विराट कोहली का रहा. कोहली ने 3 मैचों में महज 93 रन बनाए. 

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल -

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 22 नवंबर से शुरू होगा. सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद 30 नवंबर से एक वॉर्मअप मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला प्राइम मिनिस्टर इलेवन और इंडिया ए के बीच आयोजित होगा. टीम इंडिया 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेलेगी. इसके बाद तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन और चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा. इस सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी में आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ: रोहित शर्मा के दामन पर लगा दाग! न्यूजीलैंड से सीरीज हार के बाद बना शर्मनाक रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
टीवी स्क्रीन पर गदर मचाएंगे रोहित शर्मा, जानें 'Rohit Sharma Show' की डिटेल
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget