एक्सप्लोरर

Suryakumar Yadav अलग लेवल पर कर रहे हैं बल्लेबाजी, कप्तान रोहित शर्मा ने की जमकर तारीफ

IND Vs AUS: सूर्यकुमार यादव ने इस साल टी20 क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की है. कप्तान रोहित शर्मा भी उनकी बल्लेबाजी के मुरीद हो गए हैं.

India Vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम बेहद मुश्किल स्थिति में थी. लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 69 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिला दी. कप्तान रोहित शर्मा ने इस शानदार पारी को लेकर सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है. रोहित शर्मा ने कहा कि जब भी उन्होंने सूर्यकुमार को खेलते देखा है, तो उन्होंने एक अलग स्तर पर बल्लेबाजी की है.

सलामी बल्लेबाज शर्मा और केएल राहुल को सस्ते में आउट होने के बाद यादव ने 48 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को 30/2 से उबरने में मदद की. उन्होंने और विराट कोहली, ने तीसरे विकेट के लिए 104 रन जुटाकर भारत को जीत की राह पर ला खड़ा किया.

उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव हर बार मौका मिलने पर बल्ले से उसे भुनाने में कोई कसर नहीं रहने दे रहे. शर्मा ने मैच के बाद कहा, "जब सूर्य की बात आती है, तो हम सभी जानते हैं कि उनके पास क्या गुण है और वह पूरे मैदान में शॉट खेल सकते हैं और यही उन्हें खास बनाता है. वह हर बार जब भी मौका मिलता है तो काफी बेहतर प्रदर्शन करते हैं, उन्होंने प्रभावशाली पारी खेली है."

हर हाल में मैच खेलना चाहते थे सूर्यकुमार

उन्होंने कहा कि जब भी सूर्यकुमार मौका मिला है, उन्होंने अपने खेल को एक पायदान ऊपर लेकर गए हैं. उन्होंने अपने कौशल का स्तर भी ऊंचा किया है. शर्मा ने कहा, "हम पावरप्ले में दो बार पिछड़ गए थे और मैच को ऑस्ट्रेलिया से दूर ले जाना एक शानदार प्रयास था."

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद अपना दर्द भी बयां किया था. सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद बताया कि वह पेट दर्द और बुखार की समस्या से जूझ रहे थे. हालांकि सूर्यकुमार हर हाल में इस मैच को खेलना चाहते थे क्योंकि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस सीरीज की अहमियत पता थी.

IND vs SA T20 Series: टीम इंडिया में शाहबाज और श्रेयस की एंट्री, उमेश भी बने रहेंगे; ये तीन खिलाड़ी हुए बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget